ऑक्सफ़ोर्ड इकोनॉमिक्स द्वारा किये गये सर्वेक्षण में विश्व के तेज़ी से वृद्धि कर रहे शहरों की सूची जारी की गई है. इस सूची में मौजूद टॉप 10 शहर भारत में मौजूद हैं.
यह वृद्धि अनुमान 2019 से 2035 के मध्य अनुमानित है. सर्वेक्षण में अनुमान लगाया गया है कि इस दौरान भारत के 10 शहर विश्व में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले शहर होंगे. इनमे तीन शहर तमिलनाडु में हैं.
मुख्य बिंदु
• इस रिपोर्ट में गुजरात में मौजूद सूरत पहले स्थान पर है जबकि आगरा दूसरे स्थान पर है.
• इस रिपोर्ट के अनुसार गुजरात का सूरत शहर औसतन 9 प्रतिशत की रफ़्तार से आगे बढ़ेगा.
• इस सूची में बेंगलुरु तीसरे और हैदराबाद चौथे स्थान पर है जबकि नागपुर पांचवें स्थान पर है.
• एशिया के सभी शहरों का कुल जीडीपी 2027 तक उत्तरी अमेरिका और यूरोप के प्रमुख शहरों से कई गुना आगे निकल जाएगा.
• वर्ष 2035 तक यह उत्तर अमेरिका और यूरोप महाद्वीपों से 17 प्रतिशत अधिक हो जाएगा. इसमें सबसे ज्यादा योगदान चीनी शहरों का होगा.
• इस रिपोर्ट के अनुसार अफ्रीका में सबसे तीव्र गति से तंज़ानिया के दार-एस-सलाम शहर की वृद्धि होगी.
• इसी प्रकार यूरोप में आर्मेनिया की राजधानी येरेवन सबसे तेज़ गति से विकास करेगी.
• उत्तरी अमेरिका में सैन जोस सबसे तीव्र गति से विकास करेगा.
• जीडीपी के मुताबिक दुनिया के दस बड़े शहर न्यूयॉर्क, टोक्यो, लॉस एंजिलिस, लंदन, शांघाई, बीजिंग, पेरिस, शिकागो, गुआंगझोऊ और शेंझेन रहेंगे.
विश्व के टॉप-10 सबसे तेज़ी से बढ़ते हुए शहर (वर्ष 2019-2035 तक)
1. सूरत – 9.17%
2. आगरा – 8.58%
3. बंगलुरु – 8.5%
4. हैदराबाद – 8.47%
5. नागपुर – 8.41%
6. तिरुपुर – 8.36%
7. राजकोट – 8.33%
8. तिरुचिरापल्ली – 8.29%
9. चेन्नई – 8.17%
10. विजयवाड़ा – 8.16%
Latest Stories
Current Affairs One Liners 10 Oct 2025: किसे दिया गया इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार? जानें यहां
एक पंक्ति मेंभारत की पहली बुलेट ट्रेन कब दौड़ेगी, कहाँ-कहाँ होगा स्टॉपेज, रेल मंत्री ने दिया जवाब
राष्ट्रीय | भारत करेंट अफेयर्सNobel Prize 2025: इस सुप्रसिद्ध लेखक को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार, जानें नाम
न्यूज़ कैप्सूल
यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!
Comments
All Comments (0)
Join the conversation