टॉप करेंट अफेयर्स क्विज़: 07 फरवरी 2018

Feb 7, 2018, 18:20 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स -  एथलेटिक्स विश्व कप,  नेकनामपुर झील आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in Hindi
Current Affairs Quiz in Hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स -  एथलेटिक्स विश्व कप,  नेकनामपुर झील आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. एथलेटिक्स विश्व कप की मेजबानी वर्ष 2018 में कौन सा शहर करेगा?
a.    रोम
b.    लंदन
c.    दिल्ली
d.    लखनऊ

2. किस प्रदेश सरकार ने किन्नरों के कल्याण हेतु एक विशेष बोर्ड का गठन करने जा रही है. इसके लिए 5 करोड़ रुपये के विशेष फंड दिया जाएगा?
a.    झारखंड
b.    महाराष्ट्र
c.    पंजाब
d.    राजस्थान

3. निम्न में से किस शहर में स्थित नेकनामपुर झील पर भारत का सबसे बड़ा अस्थायी द्वीप बनाया गया है?
a.    दिल्ली
b.    आगरा
c.    हैदराबाद
d.    इनमें से कोई नहीं

4. निम्नलिखित में से किसने बाल फिल्म सोसाइटी के प्रमुख पद से इस्तीफा दिया है?
a.    मुकेश खन्ना
b.    अनुपम खेर
c.    अजय देवगन
d.    सलमान खान

5. भारत ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी निधि में कितने मिलियन डॉलर का योगदान दिया है?
a.    10 मिलियन डॉलर
b.    12 मिलियन डॉलर
c.    15 मिलियन डॉलर
d.    1 मिलियन डॉलर

6. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य की सभी 88 लौह अयस्क खदानों के खनन लाइसेंस रद्द कर दिए हैं?
a.    गोवा
b.    बिहार
c.    झारखंड
d.    पंजाब

7. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया है कि 30 जनवरी 2018 तक 1 करोड़ से अधिक एलपीजी उपभोक्ताओं ने किस अभियान के तहत सब्सिडी छोड़ दी?
a.    'टेक इट अप' अभियान
b.    स्वच्छ भारत अभियान
c.    'गिव इट अप' अभियान
d.    इनमें से कोई नहीं

8. किस देश ने मालदीव में राजनीतिक संकट के बीच 'सुरक्षा खतरे' का हवाला देते हुए अपने नागरिकों को मालदीव यात्रा टालने की सलाह दी है?
a.    चीन
b.    भारत
c.    पाकिस्तान
d.    नेपाल

9. कर्नाटक के श्रीहरि नटराज ने खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में तैराकी स्पर्धाओं में 6 स्वर्ण सहित कुल कितने पदक जीते हैं?
a.    25 पदक
b.    20 पदक
c.    7 पदक
d.    15 पदक

10. खादी व ग्रामोद्योग आयोग ने एथनिक-वियर ब्रैंड फैब इंडिया को नोटिस भेजकर कितने करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है?
a.    420 करोड़ रुपये
b.    525 करोड़ रुपये
c.    320 करोड़ रुपये
d.    190 करोड़ रुपये

उत्तर:
1.b. लंदन

विवरण: एथलेटिक्स विश्व कप वर्ष 2018 में लंदन में आयोजित होगा, जिसमें आठ शीर्ष राष्ट्र प्रतिस्पर्धा करेंगे. यह उद्घाटन प्रतियोगिता 14 और 15 जुलाई के लिए निर्धारित है.

2.b. महाराष्ट्र

विवरण: महाराष्ट्र सरकार ने किन्नरों के कल्याण के लिए एक विशेष बोर्ड का गठन करने जा रही है. इसके लिए 5 करोड़ रुपये के विशेष फंड दिया जाएगा.

3.c. हैदराबाद

विवरण: हैदराबाद की नेकनामपुर झील को साफ करने के लिए एक नया तरीका अपनाया जा रहा है. झील के ऊपर एक आर्टिफिशियल आईलैंड बनाया गया है.

4.a. मुकेश खन्ना

विवरण: अभिनेता मुकेश खन्ना ने बाल फिल्म सोसाइटी के अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल खत्म होने के दो महीने पहले इस्तीफा दे दिया है.

5.d. 1 मिलियन डॉलर

विवरण: भारत ने संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी निधि में एक अतिरिक्त 1 मिलियन डॉलर का योगदान दिया है. यूएन ऑफिस ऑफ़ साउथ-साउथ कोऑपरेशन के अनुसार, योगदान का लक्ष्य अन्य विकासशील देशों के साथ भारत की साझेदारी में वृद्धि करना है.

6.a. गोवा

विवरण: सुप्रीम कोर्ट ने गोवा में माइनिंग पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की सभी 88 लौह अयस्क खदानों के खनन लाइसेंस रद्द कर दिए हैं.

7.c. 'गिव इट अप' अभियान

विवरण: पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया है कि 30 जनवरी 2018 तक 1 करोड़ से अधिक एलपीजी उपभोक्ताओं ने 'गिव इट अप' अभियान के तहत सब्सिडी छोड़ दी.

8.a. चीन

विवरण: चीन ने मालदीव में राजनीतिक संकट के बीच 'सुरक्षा खतरे' का हवाला देते हुए अपने नागरिकों को मालदीव यात्रा टालने की सलाह दी है.

9.c. 7 पदक

विवरण: कर्नाटक के श्रीहरि नटराज ने खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में तैराकी स्पर्धाओं में 6 स्वर्ण और 1 रजत पदक सहित कुल 7 पदक अपने नाम कर लिए हैं.

10.b. 525 करोड़ रुपये

विवरण: खादी व ग्रामोद्योग आयोग ने एथनिक-वियर ब्रैंड फैब इंडिया को नोटिस भेजकर 525 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है. आयोग का कहना है कि फैब इंडिया कपड़े को खादी टैग के साथ बेच रही है और उसके ट्रेडमार्क 'खादी' का अवैध रूप से इस्तेमाल किया है.

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News