वेबसाइट Dictionary.com ने Xenophobia शब्द को वर्ष 2016 का वर्ड ऑफ द ईयर बताया है. Dictionary.com के अनुसार, ' Xenophobia' शब्द के लिए लुकअप में काफी उछाल देखा गया और 2016 में यह किसी भी अन्य शब्द के मुकाबले सबसे अधिक था.
इस शब्द के बारे में जानकारी प्राप्त करने की वजह विदेशी कामगारों पर हमले और दक्षिण अफ्रीका में विदेशियों के प्रति बढ़ते द्वेष से जुड़ी है.
इस शब्द के लिए Dictionary.com के आकड़ों में सबसे अधिक उछाल जून 2016 के माह में देखने को मिली थी जब लुकअप्स 938 फीसदी तक बढ़ गए थे.
Xenophobia की उत्पत्ति:
Xenophobia ग्रीक भाषा के शब्दों से बना है. शब्द को 'xenos' और 'phobos' में तोड़ा जा सकता है. 'xenos' अर्थात 'अजनबी' या 'अतिथि' और 'phobos' अर्थात 'डर' या 'आतंक'.
शब्द का अर्थ क्या है?
Dictionary.com में इस शब्द की दो परिभाषाएं दी गईं हैं:
1. विदेशियों, दूसरी संस्कृति के लोग या अजनबियों से भय या नफरत
2. सांस्कृतिक रूप से अलग लोगों से परंपरा, पोशाक आदि के रूप में डर या नापसंदगी.
इससे पहले नवंबर 2016 में ‘Post Truth’ शब्द को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज द्वारा 2016 का वर्ड ऑफ द ईयर नामित किया गया था. इस शब्द का चयन ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज द्वारा किए गए एक अनुसंधान के बाद किया गया था .
अनुसंधान से पता चला था कि ‘Post Truth’ शब्द के प्रयोग में 2015 के मुकाबले इस वर्ष करीब 2000 फीसदी का इजाफा देखा गया.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation