राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम के सलामी बल्लेबाज और भारतीय टीम के भविष्य यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक जड़कर एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है.
21 वर्षीय जायसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए एक मैच के दौरान महज 13 गेंदों में ही अपना अर्द्धशतक पूरा कर IPL में सबसे तेज अर्द्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
आईपीएल 2023 का 56वां मैच ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. कोलकाता ने राजस्थान के सामने जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य रखा था.
यशस्वी ने तोड़ा राहुल का रिकॉर्ड:
आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक के मामले में यशस्वी ने केएल राहुल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, राहुल ने 14 गेंदों में फ़िफ़्टी मारी थी. इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से के.एल. राहुल और पैट कमिंस के नाम दर्ज था. इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है.
यशस्वी ने खेली मैराथन पारी:
कोलकाता का ईडन गार्डन्स मैदान, यशस्वी की इस मैराथन पारी का गवाह बना. उन्होंने पहले ही ओवर में 26 रन बना डाले. जॉस बटलर शून्य रन पर आउट हो गए लेकिन यशस्वी जायसवाल की तूफ़ानी बैटिंग जारी रही. 13 गेंदों में उन्होंने अर्धशतक जड़ दिया जो आईपीएल का सबसे तेज अर्द्धशतक है.
यशस्वी ने 47 गेंदों में कुल 98 रनों की मैराथन पारी खेली, अपनी पारी के दौरान इस उभरते सितारे ने 13 चौके और 5 शानदार छक्के लगाये. वही दूसरी ओर राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने 29 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली और 5 शानदार छक्के भी लगाये.
आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक:
आईपीएल में सबसे तेज शतक की बात करें तो अब एक नंबर की पोजीशन पर यशस्वी जायसवाल आ गए है. उनके बाद के.एल. राहुल और पैट कमिंस, और यूसुफ पठान का नंबर आता है.
रैंक | खिलाड़ी | कुल रन | गेंद | बनाम |
1 | यशस्वी जायसवाल (RR) | 98* | 13 | KKR |
2 | केएल राहुल (PBKS) | 51 | 14 | DC |
3 | पैट कमिंस (KKR) | 56 | 14 | MI |
4 | यूसुफ पठान (KKR) | 72 | 15 | SRH |
5 | सुनील नरेन (KKR) | 54 | 15 | RCB |
6 | निकोलस पूरन (LSG)
| 62 | 15 | RCB |
7 | सुरेश रैना (CSK) | 87 | 16 | PBKS |
8 | ईशान किशन (MI)
| 51 | 21 | SRH |
9 | क्रिस गेल (RCB) | 175 | 17 | PWI |
10 | हार्दिक पांड्या (MI) | 91 | 17 | KKR |
आरआर ने बनाया यह भी रिकॉर्ड:
राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 41 गेंदें शेष रहते 9 विकेट से हरा दिया. यह आईपीएल-2023 में गेंद शेष रहने के लिहाज़ से सबसे बड़ी जीत है. गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 37 गेंद शेष रहते मैच जीता था.
एक आईपीएल सीज़न में अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक रन:
एक अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर यशस्वी जायसवाल, एक आईपीएल सीज़न में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शॉन मार्श के बाद दूसरे नंबर पर आ गए है. इस सीजन यशस्वी अभी तक 575* रन बन चुके है.
क्र सं | खिलाड़ी | रन | वर्ष |
1 | शॉन मार्श | 616 | 2008 |
2 | यशस्वी जायसवाल | 575* | 2023 |
3 | ईशान किशन | 516 | 2020 |
4 | सूर्यकुमार यादव | 512 | 2018 |
5 | सूर्यकुमार यादव | 418 | 2020 |
कोलकाता ने दिया था 150 का लक्ष्य:
कोलकाता की टीम ने शुरूआती झटकों के बाद राजस्थान के सामने जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य रखा था. युवा यशस्वी जायसवाल की शानदार बल्लेबाजी के सामने कोलकाता के गेंदबाज बेबस नजर आये. राजस्थान ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया. यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.
इसे भी पढ़ें:
Current affairs quiz in hindi: 12 मई 2023-अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
Comments
All Comments (0)
Join the conversation