11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस
लोगों को दुनियाभर में जनसंख्या से जुड़े मुद्दों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई 2015 को मनाया गया. वर्ष 2015 के विश्व जनसंख्या दिवस का विषय ‘आपात स्थिति में असुरक्षित जनसंख्या’ रखा गया. विस्थापित लोगों की बढ़ती संख्या के मद्देनज़र यह विषय चुना गया. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार-विस्थापित लोगों की संख्या 60 लाख है.
पृष्ठभूमि
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के संचालन परिषद ने वर्ष 1989 में अपने एक निर्णय (89/46) के माध्यम से 11 जुलाई को ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के रूप में मनाने की सिफारिश की. जिसका मुख्य उद्देश्य, वैश्विक जनसंख्या के मुद्दों को समग्र विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संदर्भ में देखना एवं उसके निराकरण का प्रयास करना है.
‘विश्व जनसंख्या दिवस’ 11 जुलाई 1987 को विश्व की जनसंख्या 5 अरब होने के बाद, जनसंख्या के प्रति लोगों को सचेत करने हेतु प्रारंभ हुआ.
वर्ष 2011 में विश्व जनसंख्या वर्ष 1950 के की तुलना में 2.5 अरब से बढ़कर 7 अरब हो गई.
भारत में विश्व जनसंख्या दिवस
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की.
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या बढ़कर 1 अरब 21 करोड़ हो गई है. दशक 2001-11 के दौरान जनसंख्याय की वृद्धि दर 17.64 प्रतिशत रही, जबकि उससे पहले के दशक 1991-2001 के दौरान जनसंख्या0 वृद्धि दर 21.15 प्रतिशत थी. 1911-1921 दशक को छोड़कर 2001-2011 पहला दशक है जिसमें पिछले दशक की तुलना में वास्तशव में आबादी में कम वृद्धि हुई जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य1 प्रदेश, राजस्थापन, झारखंड, छत्ती्सगढ़ जैसे राज्यों में आबादी में अधिक वृद्धि हुई.
विदित हो कि भारत विश्व का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है और यहां स्वास्थ्य, परिवार और पोषण से संबंधित कई चुनौतियां हैं. चीन विश्व का पहला सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है.
विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले प्रथम दस देशों की सूची
| देश | जनसंख्या | क्षेत्रफल(वर्ग किमी) |
| चीन | 1,339,190,000 | 9,596,960.00 |
| भारत | 1,270,272,105 | 3,287,590.00 |
| अमेरिका | 309,975,000 | 9,629,091.00 |
| इंडोनेशिया | 234,181,400 | 1,919,440.00 |
| ब्राजील | 193,364,000 | 8,511,965.00 |
| पाकिस्तान | 170,260,000 | 803,940.00 |
| नाइजीरिया | 170,123,000 | 903,768.00 |
| बांग्लादेश | 164,425,000 | 144,000.00 |
| रूस | 141,927,297 | 17,075200.00 |
| जापान | 127,380,000 | 377,835.00 |
Now get latest Current Affairs on mobile, Download # 1 Current Affairs App

Comments
All Comments (0)
Join the conversation