केंद्रीय स्तर पर भाजपा एवं कांग्रेस से अलग 11 राजनीतिक दलों ने 25 फरवरी 2014 को दिल्ली में तीसरे मोर्चे के गठन की घोषणा की.
तीसरे मोर्चे में शामिल सभी राजनीतिक पार्टियों ने संयुक्त घोषणा पत्र जारी करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने की घोषणा की.
तीसरे मोर्चे में प्रमुख पार्टी के रूप में शामिल है -उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा), बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू), उडीसा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद), तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक, झारखण्ड विकास मोर्चा (झाविमो), जनता दल सेकुलर (जदएस), असम गण परिषद (अगप), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), फ़ॉरवर्ड-ब्लाक, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation