दस वैज्ञानिकों को इंडिया साइटेशन पुरस्कार से 12 सितंबर 2012 को सम्मानित किया गया. इन सभी वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार थामसन रायटर्स ने प्रदान किया.
वर्ष 2012 हेतु इंडिया साइटेशन पुरस्कार प्राप्त करने वाले वैज्ञानिकों के नाम निम्नलिखित हैं:
• भौतिक शास्त्री थानू पद्मनाभन
• भौतिक शास्त्री वरुण साहनी
• पर्यावरण वैज्ञानिक विनोद कुमार गर्ग
• हैदराबाद विश्व विद्यालय में रसायन शास्त्र के प्रोफेसर अनुनय सामंत (फिजिकल केमेस्ट्री एवं फोटोकेमेस्ट्री)
• मुरली शास्त्री (नैनो-बायोटेक्नोलाजी)
• एसएन बोस नेशनल सेंटर फार बेसिक साइसेंस में व्यावहारिक विज्ञान विभाग में वरिष्ठ प्रोफेसर रॉबिन बनर्जी
• संदीप त्रिवेदी (व्यावहारिक भौतिक शास्त्र एवं ब्रह्माण्ड विज्ञान)
• उमेश वाघमोरे (एप्लाइड फिजिक्स एवं मैटेरियल्स साइंस, कंप्यूटेशनल मैथेड्स)
• सरित कुमार दास (मैकेनिकल इंजीनियरिंग, हीट ट्रांसफर),
• वेल्यूथम मुरुगेसन (फिजिकल, आर्गेनिक एवं एनवायरमेंटल केमेस्ट्री)
इन सभी दस वैज्ञानिकों को वर्ष 2002 से 2011 के बीच प्रस्तुत शोध पत्रों के आधार पर चयनित किया गया. इंडिया साइटेशन पुरस्कार की स्थापना थामसन रायटर्स द्वारा की गई.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation