नितिन गडकरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से 22 जनवरी 2013 को इस्तीफा दे दिया. नितिन गडकरी के इस्तीफे के बाद राजनाथ सिंह को 23 जनवरी 2013 को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया.
नितिन गडकरी से संबंधित मुख्य तथ्य:
• वर्ष 2009 में नितिन गडकरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए.
• वर्ष 2004 में वह भारतीय जनता पार्टी (महाराष्ट्र) के प्रदेश अध्यक्ष बने.
• नितिन गडकरी महाराष्ट्र भाजपा के महासचिव भी रहे.
• नितिन गडकरी नागपुर से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए. वह वर्ष 1990, वर्ष 1996, वर्ष 2002 और वर्ष 2008 में भी नागपुर क्षेत्र से ही चुनाव जीते.
विदित हो कि वर्ष 2012 में नितिन गडकरी की कंपनी पूर्ति समूह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे. नितिन गडकरी की कंपनी पूर्ति समूह से जुड़े कई स्थानों पर आयकर विभाग ने छापे भी मारे.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation