लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के 89 वर्षीय वरिष्ठ नेता बलिराम भगत का 2 जनवरी 2011 को दिल्ली में निधन हो गया. बलिराम भगत आपातकाल के दौरान 5 जनवरी 1976 से 25 मार्च 1977 तक 5वीं लोकसभा के अध्यक्ष थे. बलिराम भगत से पहले 5वीं लोकसभा के अध्यक्ष डॉ जीएस ढिल्लों थे, जिनके इस्तीफे के बाद भगत ने यह पद संभाला.
बलिराम भगत से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:
• बिहार के पटना सिटी के मेहंदीगंज में 7 अक्टूबर 1922 को जन्म
• वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़े, इस दौरान बलिराम भगत ने दो भूमिगत साप्ताहिक पत्रिका का संपादन किया – आवर स्ट्रगल और नौन-वॉयलेंट रिवोल्यूशन
• वर्ष 1944 में ऑल इंडिया स्टूडेंट कांग्रेस के संस्थापक सदस्य
• वर्ष 1946-47 में बिहार प्रदेश स्टूडेंट कांग्रेस के महासचिव
• वर्ष 1950 के अस्थायी संसद में निर्वाचित
• वर्ष 1956 में उप-वित्त मंत्री बने और 7 वर्षों तक इस पद पर रहे
• वर्ष 1963 से जनवरी 1966 तक केंद्रीय योजना राज्य मंत्री
• वर्ष 1963 से 1967 तक केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री
• वर्ष 1967 में रक्षा मंत्रालय में थोड़े समय के लिए मंत्री बने
• वर्ष 1967 में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री
• वर्ष 1969 में पहली बार कैबिनेट मंत्री बने, केंद्रीय विदेशी व्यापार और आपूर्ति मंत्री के रूप में
• आपातकाल के दौरान 5 जनवरी 1976 से 25 मार्च 1977 तक 5वीं लोकसभा के अध्यक्ष
• वर्ष 1976 में ब्यूरो ऑफ पार्लियामेंटरी स्टडीज एंड ट्रेनिंग, जो कि लोक सभा सचिवालय का एक अभिन्न अंग है, का उद्घाटन
• वर्ष 1985-86 में राजीव गांधी की सरकार में केंद्रीय विदेश मंत्री
• वर्ष 1993 में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल
• वर्ष 1993-98 में राजस्थान के राज्यपाल
Comments
All Comments (0)
Join the conversation