भारत और पेरू ने अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ 27 अक्टूबर 2013 को लिमा में मनाई. इस अवसर को भारतीय उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी की पेरू की यात्रा के दौरान मनाया गया. उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी पेरू की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं.
यात्रा के दौरान उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा लीमा में लघु भारतीय सांस्कृतिक महोत्सव में हिस्सा लिया जाना है. सांस्कृतिक महोत्सव में भारतीय कलाकारों द्वारा संगीत और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया जाना है.
पेरू के साथ संबंध प्रगाढ़ करने की भारत की इच्छा के मद्देनजर उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी की यह यात्रा महत्वपूर्ण है. वह 27 अक्टूबर 2013 को तीन दिन की यात्रा पर पेरू पहुंचे.
विदित हो कि भारत ने मार्च 1963 में पेरू के साथ राजनयिक संबंधों की स्थापना की थी. भारत और पेरू संबंध पारंपरिक रूप से सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण रहे हैं. 1990 के दशक के बाद से भारत और पेरू के मध्य आर्थिक और व्यापारिक रिश्ते काफी बढ़े.
पेरू भी गुटनिरपेक्ष आंदोलन और जी -77 का सदस्य है. भारत और पेरू बहुपक्षीय मामलों पर सहयोग करते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation