भारत और रूस के मध्य 4 अरब डॉलर के रक्षा सौदों सहित 10 समझौते 24 दिसंबर 2012 को किए गए. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के बीच नई दिल्ली में 13वीं भारत रूस वार्षिक शिखर वार्ता की समाप्ति पर इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. भारत यात्रा पर आए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने महत्त्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक बातचीत की. इन मुद्दों में रक्षा, अंतरिक्ष, व्यापार और निवेश, विज्ञान और टेक्नोलॉजी, शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन शामिल हैं.
भारत और रूस के मध्य निम्न 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए:
1. वर्ष 2013-2014 हेतु दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच आपसी विचार-विमर्श हेतु समझौता.
2. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार और शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय, रूस के मध्य विज्ञान, तकनीक और अभिनव हेतु समझौता ज्ञापन.
3. वर्ष 2013-2015 हेतु भारत के संस्कृति मंत्रालय और रूसी संघ के संस्कृति मंत्रालय के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम हेतु समझौता.
4. रूस और भारत के मध्य प्रत्यक्ष निवेश को बढ़ावा देने हेतु समझौता.
5. भारत संचार निगम लिमिटेड, भारत और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड और नीस-ग्लोनास के मध्य पायलट परियोजना के माध्यम से उपग्रह आधारित नेविगेशन सेवाएं प्रदान करने हेतु समझौता.
6. 71 एमआई 17V-5 हेलीकाप्टरों की डिलीवरी हेतु अनुबंध.
7. एसयू-30 एमकेआई विमान के लाइसेंस उत्पादन के लिए 42 तकनीकी किट के वितरण हेतु समझौता.
8. रूसी कंपनी नीस तथा टीसीएस के मध्य रणनीतिक साझेदारी हेतु समझौता.
9. एल्कॉम सिस्टम्स प्राईवेट लिमिटेड और जे एस सी हेलिकाप्टर्स रशिया के मध्य संयुक्त परियोजना लगाने हेतु समझौता.
10. एल्डर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड, मुंबई और रूस के फार्म इको के मध्य संयुक्त उद्यम हेतु समझौता.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation