फॉर्मूला वन टीम मर्सिडीज के चालक लुईस हैमिल्टन ने 15 मार्च 2015 को अल्बर्ट पार्क, मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया में वर्ष 2015 सत्र की पहली फॉर्मूला वन रेस ऑस्ट्रेलियाई ग्रां प्री का खिताब जीत लिया. रेस में मात्र 11 कारें अंतिम लाइन को पार कर सकीं.
वर्ष 2008 के बाद हैमिल्टन का यह पहला खिताब है और उनके करियर का यह 34वां ग्रां प्रि खिताब है.
मर्सिडीज के निको रोसबर्ग दूसरे और फेरारी के सेबेस्टियन वीटल तीसरे स्थान पर रहे.
ऑस्ट्रेलियाई ग्रां प्री का परिणाम
स्थान | खिलाड़ी | टीम |
---|---|---|
1 | लुईस हैमिल्टन | मर्सिडीज |
2 | निको रोसबर्ग | मर्सिडीज |
3 | सेबेस्टियन वेट्टेल | फेरारी |
4 | फेलिप मासा | विलियम्स |
5 | फेलिप नासर | सॉबर |
6 | डैनियल रिकार्डो | रेड बुल |
7 | निको हल्कनबर्ग | फोर्स इंडिया |
8 | मार्कस एरिक्सन | सौबर |
9 | कार्लोस | टोरो रोसो |
10 | सर्जियो पेरेज़ | फोर्स इंडिया |
भारत की फॉर्मूला-1 टीम फोर्स इंडिया के निको हल्केनबर्ग और सर्जियो पेरेज ने क्रमश: सातवां और दसवां स्थान हासिल किया. विलियम्स के फेलिप मासा, सॉबर के फेलिप नासर तथा रेड बुल के डेनियल रिकार्डो क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहे.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation