मुंबई गरूड़ ने 27 दिसंबर 2015 को केडी जाधव कुश्ती स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित फाइनल में हरियाणा हैमर्स को 7-2 से हराकर प्रो कुश्ती लीग के पहले संस्करण का खिताब जीत लिया.
मुंबई गरुण ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए यह खिताब अपने नाम किया.
मुंबई के अमित धनकर ने पुरूषों के 65 किलो वर्ग में हरियाणा के विशाल राणा को 12-0 से हराया. मुंबई के लिए कप्तान एडेलिन ग्रे, जियोर्जी एस, ओडुनायो एडेकुओरोये और ओडिकाजे एलिजबार ने मुकाबले जीते.
विश्व चैपिंयनशिप स्वर्ण पदक विजेता ओकसाना हरहेल ने महिलाओं के 58 किलो वर्ग में मुंबई की साक्षी मलिक को हराया. पुरूषों के 74 किलोवर्ग में हरियाणा के लिवान लोपेज एजकुइ ने मुंबई के प्रदीप को 11-6 से मात दी.
मुंबई की आइकन खिलाड़ी एडेलिन ग्रे ने महिलाओं के प्लस 69 किलोवर्ग में हरियाणा की गीतिका जाखड़ को हराया. तीन बार की विश्व चैपिंयन ने यह मुकाबला 10-0 से जीता.
मुंबई के जियोर्जी ने पुरूषों के 125 किलोवर्ग में हरियाणा के हितेंदर को 10-0 से मात दी.
विश्व चैपिंयनशिप कांस्य पदक विजेता हरियाणा की ततियाना किट और मुंबई की ओडुनायो एडेकुओरोये के बीच महिलाओं के 53 किलोवर्ग के मुकाबले में ओडुनायो ने 9-0 से जीत दर्ज की.
पुरूषों के 97 किलोवर्ग में मुंबई के ओडिकाजे एलिजबार ने आंद्रितेसे वालेरी को 6-4 से हराया. रितु फोगट ने निर्मल देवी को मात दी और राहुल अवारे ने नितिन को 6-3 से हराया.
मुंबई को विजेता के रुप में तीन करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई.
टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (पुरुष) : विनेश फोगट
टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला) : ओडुनायो एडेकुओरोये (मुंबई गरूड़)
आइकन मेंटर : योगेश्वर दत्त
प्रो कुश्ती लीग के बारे में
प्रो कुश्ती लीग (PWL), कार्तिकेय शर्मा के स्वामित्व प्रोस्पोर्टीफाई और भारत के कुश्ती महासंघ की पहल है.
यह लीग 10-27 दिसम्बर 2015 के बीच भारत के 6 शहरो में आयोजित की गई. इसमें दुनियाभर के 66 पहलवानों ने हिस्सा लिया.
Now get latest Current Affairs on mobile, Download # 1 Current Affairs App
Comments
All Comments (0)
Join the conversation