उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 29 अगस्त 2015 को राज्य के खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई/लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया.
कार्यक्रम के दौरान जिन महिला खिलाड़ियों को रानीलक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया वो निम्नलिखित हैं -
नाम | खेल |
सुधा सिंह | एथेलेटिक्स |
श्रद्धा दीक्षित | ताइक्वांडो |
रंजना गुप्ता | शूटिंग |
स्थ्वी अस्थान | घुड़सवारी |
इंदु गुप्ता | हैंडबाल |
मेघा सारस्वत | सॉफ्ट टेनिस |
जबकी वेटरन वर्ग के लिए हॉकी ओलम्पियन रजिया जैदी को सम्मानित किया गया. इन सभी खिलाड़ियों को 50000 रुपए नकद, रानी लक्ष्मीबाई की कांस्य प्रतिमा तथा प्रशस्तिपत्र दे कर सम्मानित किया गया. इन सभी खिलाड़ियों को वर्ष 2010-11, 2011-12, 2012-13, 2013-14 के लिए सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम के दौरान जिन पुरुष खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया वो निम्नलिखित हैं –
नाम | खेल |
देवेश कुमार | जिम्नास्टिक |
हिमांशु तिवारी | तैराकी |
चंद्रोदय नारयण | एथेलेटिक्स |
स्थ्वी अस्थान | घुड़सवारी |
रवीकांत मिश्रा | टेनिस बाल क्रिकेट |
अनिरुद्ध सिंह | शूटिंग |
अतुल श्री पटेल | सॉफ्ट टेनिस |
तुषार खंडकर | हॉकी |
अजीत कुमार सिंह | शूटिंग |
जबकी वेटरन वर्ग के अंतर्गत हॉकी ओलम्पियन रविन्द्र पाल सिंह, एमपी सिंह,शकील अहमद खान और कुश्ती वेटरन वर्ग के अंतर्गत रामाश्रय यादव और पन्ना लाल को सम्मानित किया गया. इन सभी खिलाड़ियों को 50000 रुपए नकद, रानी लक्ष्मीबाई की कांस्य प्रतिमा तथा प्रशस्तिपत्र दे कर सम्मानित किया गया. इन सभी खिलाड़ियों को वर्ष 2010-11, 2011-12, 2012-13, 2013-14 के लिए सम्मानित किया गया.
Now get latest Current Affairs on mobile, Download # 1 Current Affairs App
Comments
All Comments (0)
Join the conversation