29 अगस्त: राष्ट्रीय खेल दिवस
राष्ट्रीय खेल दिवस’ 29 अगस्त 2015 को देशभर में मनाया गया. राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है.
राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन खेलों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए किया जाता है. राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर नई दिल्ली के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में सद्भभावना हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है.
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारत में खेलों के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है. इन पुरस्कारों में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार शामिल हैं.
मेजर ध्यान चंद के बारे में
मेजर ध्यान चंद को ‘हॉकी का जादूगर’ भी कहा जाता है. ध्यानचंद ने तीन ओलंपिक खेलों क्रमशः वर्ष 1928, 1932 तथा 1936 में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश को तीन स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. मेजर ध्यानचंद भारत के सबसे बड़े हॉकी खिलाड़ी थे. उन्होंने वर्ष 1926 से वर्ष 1948 के बीच 1000 से अधिक गोल किए थे. ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 को इलाहाबाद में हुआ था.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation