भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच के तौर पर हरेन्द्र सिंह को नियुक्त किया गया. केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन ने 16 मार्च 2011 को हॉकी इंडिया द्वारा हरेंद्र सिंह के नाम सुझाव पर मंजूरी दी. हरेंद्र सिंह इससे पहले भारतीय हॉकी टीम के सहायक कोच के रूप में थे. हरेन्द्र सिंह को 5 मई 2011 से शुरू हो रहे अजलन शाह हॉकी टूर्नामेंट तक भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच बनाया गया.
ज्ञातव्य हो कि सर्वोच्च न्यायालय में भारतीय हॉकी महासंघ (IHF: Indian Hockey Federation) और हॉकी इंडिया के बीच विवाद विचाराधीन है. सर्वोच्च न्यायालय ने हॉकी इंडिया को पांच मई से होने वाले अजलन शाह कप के लिए टीम और कोच चुनने की अनुमति दी थी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation