हॉकी इंडिया ने 21 अगस्त 2014 को हॉकी मध्य प्रदेश को अपना 23वाँ सह-सदस्य बनाया. इससे हॉकी मध्य प्रदेश अब हॉकी इंडिया के बैनर तले आ गया.
इससे पहले हॉकी मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश हॉकी संघ के नाम से जाना जाता था.
हॉकी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष- नितिन धिमोले
हॉकी मध्य प्रदेश के महासचिव- लोक बहादुर
हॉकी मध्य प्रदेश के जुड़ जाने से हॉकी इंडिया में
- 23 सह-सदस्य
- 25 स्थायी सदस्य
- 02 सदस्य राज्य ओलंपिक संघ से
- 06 अकादमी सदस्य
- 01 हॉकी सदस्य
मध्य प्रदेश हॉकी संघ
वर्ष 1956 से मध्य प्रदेश हॉकी संघ ने कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और अम्पायर दिए हैं. अपने अस्तित्व में आने के साथ ही इसने कई अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच, राष्ट्रीय चैंपियनशिप और राज्य स्तरीय टूर्नामेंट करवा कर हॉकी के खेल में अपना योगदान दिया है.
हॉकी इंडिया
हॉकी इंडिया देश में हॉकी के क्षेत्र में सबसे बड़ी संस्था है जिसे महिला व पुरूष हॉकी से संबंधित सारे कार्यों को संचालित करवाने और देख-रेख की सारी जिम्मेदारी है. भारत सरकार के युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय ने इसे 28 फरवरी 2014 को राष्ट्रीय खेल परिसंघ का दर्जा दिया है जो भारत में हॉकी के प्रोत्साहन के लिए एकमात्र जिम्मेदार संस्था है.
20 मई 2009 को बनाई गई यह संस्था अंतरराष्ट्रीय हॉकी परिसंघ (एफआईएच), भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) एवं एशियाई हॉकी परिसंघ (एएचएफ) से भी संबद्ध है. मरिअम्मा कोशाय हॉकी इंडिया के अध्यक्ष हैं और डॉक्टर नरेंद्र बत्रा इसके महासचिव हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation