अमेरिकी पत्रिका फ़ोर्ब्स ने अपने भारतीय संस्करण के पहले अंक में कमाई के आधार पर भारत के शीर्ष सितारों की एक सूची 25 जनवरी 2013 को जारी की. इस सूची में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान प्रथम स्थान पर, सलमान खान दूसरे स्थान पर एवं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तीसरे स्थान पर हैं. यह सूची सितंबर 2011 और अक्टूबर 2012 के मध्य लोकप्रियता और आमदनी को आधार बनाकर बनाई गयी. इस सूची में 23 वर्ष की साइना नेहवाल सबसे युवा हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को सूची में सातवां एवं महिलाओं में पहला स्थान दिया गया है.
फोर्ब्स इंडिया की इस सूची में शाहरुख खान की वार्षिक आय 202 करोड़ 80 लाख रुपए रही. सलमान खान ने इस अवधि में 144 करोड़ 20 लाख रुपये और क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 135 करोड़ 16 लाख रुपये कमाए. यद्यपि लोकप्रियता के आधार पर सर्वे में सलमान खान प्रथम स्थान पर हैं. सूची में शामिल प्रथम दस के नाम एवं उनका स्थान निम्नलिखित हैं:
नाम | सूची में स्थान |
शाहरुख खान | प्रथम |
सलमान खान | द्वितीय |
महेंद्र सिंह धोनी | तृतीय |
अक्षय कुमार | चतुर्थ |
अमिताभ बच्चन | पांचवां |
सचिन तेंदुलकर | छठा |
करीना कपूर | सातवां |
वीरेंद्र सहवाग | आठवां |
विराट कोहली | 9वां |
कैटरीना कैफ | 10वां |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation