सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, रिकी पोंटिंग, सुनील गावस्कर, और कुमार संगकारा दुनिया में क्रिकेट खेलने वाले महान खिलाड़ी हैं. इन सभी खिलाड़ियों ने अपने टेस्ट मैच करियर में 10000 या उससे अधिक रन बनाये हैं.
सुनील गावस्कर, पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने टेस्ट मैचों में 10,000 रन बनाए थे. गावस्कर ने यह उपलब्धि मार्च 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की थी. सुनील गावस्कर ने 214 टेस्ट पारियों में 10,122 रन बनाये थे.
वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा, भारत के सचिन तेंदुलकर और श्रीलंकाई कुमार संगकारा ने 195 टेस्ट पारियों में सबसे तेज 10,000 रन बनाए हैं.
टेस्ट मैचों में 10,000 रन बनाने वाले सभी खिलाड़ियों की सूची
खिलाड़ी | पारियां | रन |
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) | 329 | 15921 |
2. रेकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) | 287 | 13378 |
3. जैकिस कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) | 280 | 13289 |
4. राहुल द्रविड़ (भारत) | 286 | 13288 |
5. एलेस्टेयर कुक (इंग्लैंड) | 291 | 12472 |
6. कुमार संगकारा (श्रीलंका) | 233 | 12400 |
7. ब्रायन लारा (वेस्ट इंडीज) | 232 | 11953 |
8. शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्ट इंडीज) | 280 | 11867 |
9. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) | 252 | 11814 |
10. एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) | 265 | 11174 |
11. स्टीव वा (ऑस्ट्रेलिया) | 260 | 10927 |
12 .सुनील गावस्कर (भारत) | 214 | 10122 |
13. यूनिस खान (पाकिस्तान) | 213 | 10099 |
रोचक तथ्य
1. टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में तीन भारतीय खिलाड़ी हैं. इस सूची में ऑस्ट्रेलिया टीम के भी तीन खिलाड़ी हैं. यह जानकर हैरानी होती है कि न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान का कोई भी खिलाड़ी अब तक टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने में कामयाब नहीं हुआ है.
2. इंग्लैंड के एलेस्टेयर कुक सबसे तेज खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए. उन्होंने केवल 10 साल और 87 दिनों में यह उपलब्धि हासिल की थी.
3. शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज) ने सबसे अधिक समय 18 साल और 37 दिनों में टेस्ट मैचों में 10,000 रन बनाए थे जो कि सबसे धीमी गति से बनाये गये रन हैं.
4. पाकिस्तान के यूनिस खान इस सूची में प्रवेश पाने वाले सबसे लेटेस्ट खिलाड़ी हैं. यह तथ्य भी चौकाने वाला है कि यूनिस खान इस सूची में अकेला पाकिस्तानी खिलाड़ी है.
5. सचिन तेंदुलकर ने सबसे अधिक 200 टेस्ट मैच खेले हैं, सबसे अधिक 15,921 टेस्ट रन बनाये हैं, सबसे ज्यादा 51 शतक लगाये हैं और सबसे ज्यादा अर्धशतक (68) का रिकॉर्ड बनाया है.
तो यह थी टेस्ट क्रिकेट में 10000 रनों के साथ खिलाड़ियों की पूरी सूची. इस तरह के और अधिक लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें;
Comments
All Comments (0)
Join the conversation