This is an archived article last updated on Aug 9, 2024. The information may be outdated.

Arshad Nadeem Best Throws: अरशद नदीम के 10 बेस्ट जैवलिन थ्रो की लिस्ट यहां देखें

Last Updated: Aug 9, 2024, 11:43 IST

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो इवेंट में रजत पदक जीतकर दो ओलंपिक पदक जीतने वाले भारतीयों की लिस्ट में शामिल हो गए है. वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम (Arshad Nadeem) ने इवेंट में स्वर्ण पदक जीता. नदीम ने अपने दूसरे थ्रो में 92.97 मीटर की शानदार थ्रो के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबको चौंका दिया. ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर की थ्रो के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया.    

Arshad Nadeem Best Throw: ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम के 10 बेस्ट जैवलिन थ्रो
Arshad Nadeem Best Throw: ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम के 10 बेस्ट जैवलिन थ्रो

पाकिस्तान के अरशद नदीम (Arshad Nadeem) ने ओलंपिक पुरुष भाला फेंक (Men's javelin throw) इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. वहीं नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन करते हुए लगातार दूसरी बार ओलंपिक पदक जीता. इसके साथ ही अरशद नदीम ने अपने देश के लिए कई रिकॉर्ड बनाये और पाकिस्तान के लिए एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक पदक जीता.  

यह भी देखें:

Neeraj Chopra Best Javelin Throws: नीरज चोपड़ा के 10 बेस्ट जैवलिन थ्रो की लिस्ट यहां देखें

PARIS 2024 OLYMPICS: पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल यहां करें चेक

Paris Olympics 2024 Neeraj Chopra: जैवलिन की कितनी होती है लंबाई और कितना होता है वजन? जानें

नीरज चोपड़ा ने जीता रजत:

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने भी अपना सीजन का बेस्ट थ्रो (89.45 मीटर) करते हुए रजत पदक जीता. नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की जेवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर की शानदार थ्रो देकर फाइनल के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की थी. यह थ्रो उनकी दूसरी सबसे बेहतरीन थ्रो थी, जो उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर (2022 में स्टॉकहोम डायमंड लीग) से थोड़ी ही कम थी.

नदीम ने बनाया ओलंपिक रिकॉर्ड: 

नदीम ने अपने दूसरे थ्रो में 92.97 मीटर की शानदार थ्रो के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबको चौंका दिया. ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर की थ्रो के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया. 

 

कौन है अरशद नदीम? 

अरशद का जन्म 2 जनवरी 1997 को पाकिस्तान के पंजाब राज्य के एक छोटे से गांव में हुआ. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति संघर्षपूर्ण रही. उनके पिता, मुहम्मद अशरफ, एक रिटायर्ड कंस्ट्रक्शन वर्कर थे और परिवार का भरण-पोषण उन्हीं के कंधों पर था.

अल-जजीरा के अनुसार, अरशद ने अपने बड़े भाई को ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में हिस्सा लेते देखा और खेलों में रुचि ली. उन्होंने फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कबड्डी और क्रिकेट जैसे खेलों में भी हाथ आजमाया था लेकिन सफलता उन्हें ट्रैक एंड फील्ड में मिली. पेरिस में 26 जुलाई को ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में, अरशद नदीम हमवतन तैराक जहानारा नबी के साथ ध्वजवाहक थे.  

अरशद नदीम के 10 बेस्ट जैवलिन थ्रो: 

ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम के 10 बेस्ट जैवलिन थ्रो की लिस्ट आप यहां देख सकते है- 

प्रतियोगिता

दूरी (मीटर)

वेन्यू 

वर्ष

33वां ओलंपिक खेल

92.97

स्टेड डे फ्रांस, पेरिस

2024

22वां राष्ट्रमंडल खेल

90.18

एलेक्जेंडर स्टेडियम, बर्मिंघम

2022

5वां इस्लामिक सॉलिडेरिटी गेम्स

88.55

एथलेटिक्स स्टेडियम, कोन्या

2022

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, बुडापेस्ट

87.82

नेमज़ेटी एथलेटिकी कोज़पोंट, बुडापेस्ट

2023

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, बुडापेस्ट

86.79

नेमज़ेटी एथलेटिकी कोज़पोंट, बुडापेस्ट

2023

33वां ओलंपिक खेल

86.59

स्टेड डे फ्रांस, पेरिस

2024

प्रथम अंतरराष्ट्रीय इमाम रज़ा कप एथलेटिक्स टूर्नामेंट

86.38

इमाम रज़ा स्टेडियम, मशहद

2021

दक्षिण एशियाई खेल

86.29

काठमांडू

2019

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, ओरेगन

86.16

हेवर्ड फील्ड, यूजीन, ओरेगन

2022

32वां  ओलंपिक खेल

85.16

नेशनल स्टेडियम, टोक्यो

2021

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 9, 2024, 11:43 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News