This is an archived article last updated on Dec 14, 2023. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के किस शहर को कहा जाता है ‘पीतल नगरी’, जानें

Last Updated: Dec 14, 2023, 15:49 IST

भारत देश के आपने कई शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। इसमें रेशम का नगर से लेकर तेल का नगर, दरवाजों का नगर व जिंक का नगर भी शामिल है। हालांकि, क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश के किस शहर को पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है। यह शहर भारत के प्रमुख नगरों में आता है और उद्योग के रूप से अहम है।  

पीतल की नगरी
पीतल की नगरी

भारत में आपने अलग-अलग शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। देश के हर शहर की अपनी एक विरासत है, कला है, खान-पान है, वेशभूषा है, संस्कृति है, तो अनूठी परंपराएं भी हैं। इन्हीं सब से मिलकर एक एक विविध और श्रेष्ठ भारत बनता है। भारत के ये शहर अपनी अलग-अलग विशेषताओं की वजह से भारत के माथे पर विशेषता का तिलक लगाते हैं।

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Zinc City’, जानें

 इन शहरों में यहां के उत्पादों की वजह से उपनाम भी दिया गया है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस शहर को पीतल नगरी भी कहा जाता है। यदि आपको मालूम नहीं है, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के इस शहर के बारे में जानेंगे। 

 

इस शहर को कहा जाता है पीतल नगरी

भारत के अलग-अलग शहरों के बीच एक शहर ऐसा भी है, जिसे हम पीतल नगरी के नाम से जानते हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य के मुरादाबाद शहर को हम पीतल नगरी के नाम से भी जानते हैं। 

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Silk City’, जानें

ODOP के तहत दिया गया था नाम

अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर इस शहरो को ही पीतल नगरी क्यों कहा जाता है। आपको बता देते हैं कि इस शहर को यह नाम आधिकारिक तौर पर दिया गया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत इस शहर को यह नाम दिया गया है।

यहां बनाए गए पीतल के उत्पाद भारत की संस्कृति, इतिहास, विविधता और विरासत को दर्शाने का काम करते हैं। यह पर घरेलू इकाइयों से लेकर बड़ी फैक्ट्रियां हैं, जहां पर पीतल के उत्पादों में हस्तशिल्प की जाती है।

यहां पर पीतल के उत्पादों में हिंदू देवी-देवताओं के चित्रों से लेकर मुगलकालीन चित्रकारी की जाती है। इसके बाद इसे घरेलू इकाइयों में आकार देने के साथ चमकाने का काम किया जाता है। 

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘City of Light’, जानें

अमेरिका और यूरोप में किया जाता है निर्यात

घरेलू इकाइयों में काम पूरा होने के बाद इन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का तैयार करने के बाद उत्पादों को संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप में निर्यात किया जाता है। आपको बता दें कि मुरादाबाद शहर देश की राजधानी नई दिल्ली से करीब 170 किलोमीटर दूर है।

यह एक जनपद है, जो कि मुरादाबाद मंडल का भाग है। पीतल के उप्तादों के निर्माण व वैश्विक स्तर पर निर्यात करने के लिए इसे पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है। 

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘तेल का शहर’, जानें

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘दरवाजों का शहर’, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 4, 2023, 13:49 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News