उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंसख्या वाला राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत का करीब 16 फीसदी थी। वहीं, यहां के क्षेत्रफल की बात करें, तो राज्य का कुल क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है।
इसके साथ ही राज्य देश में सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी पहचान है, जो कि राज्य को विशेष बनाने में सहयोग करते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला नक्काशी के शहर के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत के किस राज्य का कौन-सा जिला है सबसे बड़ा, जानें
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जिसका कुल एरिया 7,680 वर्ग किलोमीटर है, जबकि सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जिसका कुल एरिया 660 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
कौन-सा जिला है नक्काशी का शहर
उत्तर प्रदेश में नक्काशी के शहर की बात करें, तो यह सहारनपुर जिला है, जिसे हम नक्काशीनगर के रूप में भी जानते हैं।
क्यों कहा जाता है नक्काशी का शहर
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर प्रदेश के इस जिले को ही हम नक्काशी के शहर के रूप में क्यों जानते हैं, तो आपको बता दें कि सहारनपुर प्रमुख रूप से लकड़ी और कागज के उद्योग के लिए जाना जाता है। यहां लकड़ी पर नक्काशी करने का प्रमुख उद्योग है। यही वजह है कि इस शहर को हम नक्काशी के शहर के रूप में भी जानते हैं।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कितने जिलों से बहती है गोमती नदी, जानें
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में किस जिले को कहा जाता है बागों का शहर, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation