दिल्ली विधानसभा का चुनाव 5 फरवरी को चल रहा है। इसमें दिल्ली की करोड़ों जनता भाग ले रही है। उम्मीदावरों के भाग्य का निर्णय आगामी 8 फरवरी को हो जाएगा, जिस दिन चुनावी नतीजे जारी होंगे। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें एक करोड़ से अधिक मतदाता मौजूद हैं।
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दिल्ली के किस विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता मौजूद हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
दिल्ली में कुल निर्वाचन जिले
दिल्ली में कुल निर्वाचन जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 11 हैं। ये जिले अपने प्रशासनिक स्तर पर भी जाने जाते हैं, जिनके आधार पर प्रशासन व्यवस्था संभाली जाती है।
दिल्ली में कुल संसदीय क्षेत्र
दिल्ली में कुल संसदीय क्षेत्रों की बात करें, तो दिल्ली से कुल 7 सांसद संसद भवन में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में यहां कुल 7 संसदीय क्षेत्र हैं।
दिल्ली की कुल आबादी
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली की कुल आबादी 2 करोड़ 17 लाख 35 हजार 848 दर्ज की गई है।
दिल्ली में कुल मतदाता
दिल्ली में कुल मतादाताओं की बात करें, तो निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इनकी संख्या 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 है।
दिल्ली में कुल पुरुष मतदाता
दिल्ली में कुल पुरुष मतदाताओं की बात करें, तो इनकी संख्या 83 लाख 49 हजार 645 है।
दिल्ली में कुल महिला मतदाताओं की संख्या
महिलाओं को आधी आबादी भी कहा जाता है। यहां कुल महिला मतदाताओं की बात करें, तो इनकी संख्या 71 लाख 73 हजार 952 है।
दिल्ली में कुल ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या
दिल्ली में कुल ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या एक हजार 261 दर्ज की गई है।
दिल्ली में सबसे अधिक मतदाताओं वाली विधानसभा
अब सवाल है कि दिल्ली में सबसे अधिक मतदाताओं वाली विधानसभा कौन-सी है, तो आपको बता दें कि पश्चिमी दिल्ली में स्थित विकासपुरी है। यह विधानसभा AC-31 के नाम से जानी जाती है, जहां कुल 4 लाख 62 हजार 184 मतदाता हैं।
दिल्ली में कुल पोलिंग स्टेशन
चुनाव आयोग की ओर से दिल्ली में कुल 13 हजार 33 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में दिल्ली के मतदाता वोट डाल रहे हैं।
कितनी जगहों पर हैं पोलिंग स्टेशन
चुनाव आयोग की ओर से दिल्ली में कुल 2697 जगहों पर पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
पढ़ेंः दिल्ली का पहला ऐतिहासिक विधानसभा चुनाव और एक्सीडेंटल CM बनने की पूरी कहानी, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation