दुनिया के किस देश में होती है सबसे ज्यादा सरकारी छुट्टी? देखें

Last Updated: Jan 9, 2026, 17:25 IST

किसी देश में छुट्टियों का आधार राष्ट्रीय आयोजन, सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक परंपरायें होती है, वहीं कई देशों में लंबे वीकेंड का भी चलन देखा जाता है। यहाँ हम इसके बारें में विस्तार से चर्चा करने जा रहे है। साथ ही यहाँ भारत में छुट्टियों की क्या स्थिति है, इसके बारें में भी जानेंगे।  

दुनिया के किस देश में होती है सबसे ज्यादा सरकारी छुट्टी? देखें
दुनिया के किस देश में होती है सबसे ज्यादा सरकारी छुट्टी? देखें

दुनिया में छुट्टियां अभी नागरिकों के लिए जरुरी होती है और दुनिया के हर देश में इसके लिए अलग-अलग प्राविधान भी बने है, लेकिन अब यह सवाल उठता है कि किस देश में लोगों को सबसे अधिक सरकारी अवकाश मिलता है। बता दें कि इन छुट्टियों का आधार राष्ट्रीय आयोजन, सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक परंपरायें होती है, वहीं कई देशों में लंबे वीकेंड का भी चलन देखा जाता है। यहाँ हम इसके बारें में विस्तार से चर्चा करने जा रहे है और जानने की कोशिश करते है कि आखिर किस देश में सबसे ज्यादा छुट्टी मिलती है। 

किस देश में मिलती है सर्वाधिक छुट्टी?     

सभी प्रकार की छुट्टियों (राष्ट्रीय, गजटेड, प्रतिबंधित, धार्मिक और क्षेत्रीय) को मिलाकर भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा छुट्टियों वाले देश के रूप में जाना जाता है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, सात प्रमुख देशों की लिस्ट में भारत 42 छुट्टियों के साथ पहले स्थान पर है। यह अकड़ा, भारत की सांस्कृतिक विविधता और बहुधार्मिक परंपराओं को दर्शाता है।

भारत में छुट्टियों का क्या है ढांचा?

भारत सरकार गजटेड छुट्टियां भी घोषित करती है, जिनमें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) जैसे अनिवार्य अवकाश शामिल हैं। इसके अलावा 30+ प्रतिबंधित/वैकल्पिक छुट्टियां हैं, जिनमें कर्मचारी अपनी धार्मिक-सांस्कृतिक प्राथमिकता के अनुसार चुन सकते हैं. जैसे पोंगल, होली, दीपावली, ओणम, बिहू, छठ पूजा और ईद आदि जैसे त्यौहार शामिल है। राज्य-विशिष्ट, बैंक और क्षेत्रीय अवकाश जोड़ने पर कुल संख्या लगभग 42 तक पहुंच जाती है।

दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा छुट्टी?

भारत में मिलने वाली सर्वाधिक छुट्टियाँ भारत की सांस्कृतिक विविधता और अनेकता में एकता की भावना को प्रस्तुत करती है.

रैंक

देश

कुल छुट्टियां

1

भारत

42

2

नेपाल

35

3

ईरान

26

3

म्यांमार

26

5

श्रीलंका

25

6

मलेशिया

24

7

फिजी

23

भारत क्यों है पहले स्थान पर?

भारत की बहुधार्मिक संरचना देशभर में त्योहारों के सम्मान को सुनिश्चित करती है। साथ ही, संघीय ढांचा राज्यों को अपने-अपने अवकाश घोषित करने की स्वतंत्रता देता है, जिससे कुल संख्या बढ़ती है। इसके विपरीत, अमेरिका, फ्रांस, जापान और रूस आदि जैसे देशों में कम धार्मिक-क्षेत्रीय विविधता के कारण छुट्टियां सीमित रहती हैं।

भारत में राजपत्रित अवकाश 2026 (Gazetted Holidays) 

भारत में केंद्र सरकार के कार्यालयों, बैंकों और स्कूलों के लिए अनिवार्य बंद हैं। 2026 की मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं:

तारीख

दिन

छुट्टी का नाम

26 जनवरी

सोमवार

गणतंत्र दिवस

4 मार्च

बुधवार

होली

21 मार्च

शनिवार

ईद-उल-फितर (संभावित)

26 मार्च

गुरुवार

राम नवमी

31 मार्च

मंगलवार

महावीर जयंती

3 अप्रैल

शुक्रवार

गुड फ्राइडे

1 मई

शुक्रवार

बुद्ध पूर्णिमा

27 मई

बुधवार

ईद-उल-जुहा (बकरीद) (संभावित)

26 जून

शुक्रवार

मुहर्रम (संभावित)

15 अगस्त

शनिवार

स्वतंत्रता दिवस

26 अगस्त

बुधवार

ईद-ए-मिलाद (संभावित)

4 सितंबर

शुक्रवार

जन्माष्टमी

2 अक्टूबर

शुक्रवार

महात्मा गांधी जयंती

20 अक्टूबर

मंगलवार

दशहरा

8 नवंबर

रविवार

दिवाली (दीपावली)

24 नवंबर

मंगलवार

गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर

शुक्रवार

क्रिसमस दिवस

Source: https://www.india.gov.in/calendar 

सांस्कृतिक व आर्थिक महत्व

ये छुट्टियां राष्ट्रीय एकता को मज़बूत करती हैं, खासकर दीपावली या ईद के दौरान। हालांकि निजी क्षेत्र में अवकाश अपेक्षाकृत कम हो सकते हैं, फिर भी वैश्विक स्तर पर भारत का मॉडल दिखाता है कि सांस्कृतिक बहुलता कैसे छुट्टियों की संख्या को मानकीकृत प्रणालियों से आगे ले जाती है।

India's Census 2027: इस तारीख से शुरू हो रहा जनगणना का पहला फेज, कौन से डेटा होंगे कलेक्ट जानें सब कुछ

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jan 9, 2026, 17:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News