इस देश में गाड़ी में पेट्रोल खत्म होने पर लगता है जुर्माना, जानें दुनिया के अजीबों-गरीब कानून
दुनिया के अलग-अलग देशों में आपको अलग-अलग तरह की चीजें मिलेंगी। इसमें कुछ चीजें बहुत ही अजीब मिलती हैं, जिसमें वहां के कायदे-कानून भी शामिल होते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको दुनिया के कई अजीबों-गरीब कानूनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक कानून यह भी है कि यदि आपकी गाड़ी साफ-सुथरी नहीं है और आप इसे सड़क पर चला रहे हैं, तो आपको इसके लिए जुर्माना तक भरना पड़ सकता है। एक देश ऐसा भी है, जहां गाड़ी में पेट्रोल खत्म होने पर जुर्माना है। कुछ इसी तरह अजीबों-गरीब कानूनों के बारे में जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
यह दुनिया कई विचित्र चीजों से भरी हुई है। इनमें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद देशों के कायदे-कानून भी शामिल हैं। कुछ जगहों पर हमें सामान्य कानून देखने को मिलते हैं, लेकिन कुछ जगहों पर हमें बहुत ही अजीबों-गरीब कानून देखने को मिलते हैं।
उदाहरण के तौर पर एक देश ऐसा भी है, जहां पर यदि आपकी गाड़ी साफ-सुथरी नहीं है और आप इसे सड़क पर चला रहे हैं, तो आपको इसके लिए जुर्माना तक भरना पड़ सकता है। एक देश ऐसा भी है, जहां गाड़ी में पेट्रोल खत्म होने पर जुर्माना है। इस लेख के माध्यम से हम दुनिया के अलग-अलग देशों में मौजूद अजीबों-गरीब कानूनों के बारे में जानेंगे।
इस देश में साफ गाड़ी चलाना है अनिवार्य
यदि आप अपनी गाड़ी रूस में चला रहे हैं और आपकी गाड़ी पर धूल है, तो आपको इसके लिए जुर्माना तक भरना पड़ सकता है। क्योंकि, पुलिस द्वारा आपकी गाड़ी का नंबर साफ दिखना अनिवार्य है। ऐसे में यहां पर लोग साफ गाड़ी चलाने पर प्राथमिकता देते हैं।

रविवार को गाड़ी धोना है मना
दुनिया का एक देश ऐसा भी है, जहां पर रविवार को गाड़ी धोना मना है। आपको बता दें कि स्वीट्जरलैंड में रविवार को गाड़ी धोना मना है।
बुल्गेरिया में Fire Extinguisher रखना है अनिवार्य
यदि आप बुल्गेरिया में गाड़ी चला रहे हैं, तो आपको अपनी गाड़ी में आग रोकने के लिए फायर एक्सटिंग्यूशर रखना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करना पर स्थानीय पुलिस आपका चालान भी कर सकती है।
कबूतरों को दाना देने पर पाबंदी
इटली के वेनिस शहर में यदि आप कबूतरों को दाना दे रहे हैं, तो पहले आपको चेतावनी जारी की जाती है। यदि आप तब भी ऐसा करने से नहीं मानते हैं, तो आपके ऊपर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
बरसात में संभालकर चलानी होती है गाड़ी
जापान में यदि आप बरसात के मौसम में गाड़ी चला रहे हैं, तो यहां पर गाड़ी को जरा और भी ध्यान से चलाना होता है। क्योंकि, यदि आपकी गाड़ी से पानी की बौछार किसी राहगीर पर जाती है, तो आपके ऊपर जर्माना तक लग सकता है।
गाड़ी में गैस या पेट्रोल खत्म होने पर जुर्माना
जर्मनी में यदि आपकी गाड़ी में सड़क पर सफर के दौरान पेट्रोल या गैस खत्म हो जाती है और आपको गाड़ी में धक्का मारना पड़ रहा है, तो स्थानीय प्रशासन आप पर जुर्माना तक लगा सकता है।
सिंगापुर में च्यूंगगम पर प्रतिबंध
सिंगापुर में च्यूंगम खाने पर प्रतिबंध है। क्योंकि, यहां पर च्यूंगगम खाना परेशानी नहीं है, बल्कि इसे खाने के बाद लोगों द्वारा इसे डिस्पोस करने की परेशानी है।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘मिर्चों का शहर’, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.