ICC World Cup 2027: इस तारीख को आएगा शेड्यूल, किसकी जगह पक्की? वर्ल्ड कप से पहले भारत के कितने मैच

Last Updated: Sep 29, 2026, 11:14 IST

World Cup 2027 Schedule: इंतजार खत्म! वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल 1 अक्टूबर 2026 को साउथ अफ्रीका के केपटाउन से जारी किया जाएगा। विश्व कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बॉब्वे और नामीबिया की सह-मेजबानी मे आयोजित किया जाएगा।

14 टीमों के बीच होगी खिताब की जंग
14 टीमों के बीच होगी खिताब की जंग

क्रिकेट फैंस के लिए 1 अक्टूबर का दिन काफी खास होने वाला है। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 को लेकर इस दिन बड़ा ऐलान किया जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) केपटाउन में वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी करेंगे। इसी के साथ टूर्नामेंट के टिकटों के लिए बैलेट प्रक्रिया भी शुरू होगी। हालांकि, फैंस इस दिन सीधे टिकट नहीं खरीद सकेंगे, बल्कि टिकट के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे।

2 अक्टूबर से शुरू होगा वर्ल्ड कप

साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी और टूर्नामेंट का फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा। खास बात यह है कि टूर्नामेंट की शुरुआत भारत में मनाए जाने वाले गांधी जयंती के दिन होगी।

इस विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे। हालांकि, नामीबिया की वर्ल्ड कप में जगह अभी पूरी तरह पक्की नहीं हुई है।

14 टीमों के बीच होगी खिताब की जंग

साल 2027 वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से 10 टीमों की तस्वीर 30 सितंबर की क्वालिफिकेशन कट-ऑफ के बाद साफ हो जाएगी। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के कारण सीधे जगह मिलेगी, जबकि 8 टीमें ICC ODI रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई करेंगी।

मौजूदा रैंकिंग के हिसाब से भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश क्वालिफिकेशन की स्थिति में हैं। दक्षिण अफ्रीका के मेजबान के तौर पर शामिल होने की वजह से रैंकिंग में नौवें स्थान पर मौजूद बांग्लादेश को भी जगह मिल जाएगी।

दो बार की विजेता को खेलना होगा क्वालिफायर  

दो बार की वर्ल्ड कप विजेता वेस्टइंडीज को मुख्य टूर्नामेंट में पहुंचने के लिए क्वालिफायर का रास्ता अपनाना होगा। क्वालिफायर अगले साल की शुरुआत में खेले जाने हैं।

टिकट के लिए 1 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन

शेड्यूल जारी करने के साथ ICC वर्ल्ड कप टिकटों के लिए बैलेट प्रक्रिया भी लॉन्च करेगा। फैंस 1 अक्टूबर से टिकट पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

तीन फेज में होगा टूर्नामेंट

2027 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट भी इस बार काफी दिलचस्प होगा। टूर्नामेंट को सेमीफाइनल और फाइनल से पहले तीन फेज में बांटा गया है।

पहला फेज: सुपर सीरीज

सबसे निचली रैंक वाली तीन टीमें सुपर सीरीज में राउंड-रॉबिन मुकाबले खेलेंगी। इनमें शीर्ष पर रहने वाली टीम अगले फेज में पहुंचेगी।

दूसरा फेज: 30 मुकाबले

इसके बाद 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप में छह-छह टीमें होंगी और कुल 30 मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की टॉप तीन-तीन टीमें और दोनों ग्रुप की अगली सर्वश्रेष्ठ टीम सुपर 7 में पहुंचेगी।

सुपर 7 से तय होंगे सेमीफाइनलिस्ट

सुपर 7 में सात टीमें राउंड-रॉबिन आधार पर कुल 21 मैच खेलेंगी। पॉइंट टेबल की टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहले स्थान वाली टीम चौथे स्थान वाली टीम से और दूसरे स्थान वाली टीम तीसरे स्थान वाली टीम से भिड़ेगी।

21 नवंबर को तय होगा चैंपियन

दोनों सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच 21 नवंबर 2027 को फाइनल खेला जाएगा, जहां वर्ल्ड कप के नए चैंपियन का फैसला होगा।

भारत के अभी कितने मैच बाकी   

साल 2027 वर्ल्ड कप से पहले भारत के बाइलैटरल मैचों में 13 वनडे मैच बाकी हैं, जिनमें वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ चल रही सीरीज़ के अगले दो मैच भी शामिल हैं। बताते चलें कि भारत पिछले वर्ल्ड कप का उपविजेता रहा है।

सबसे कम उम्र में ICC ट्रॉफी जीतने वाले भारतीय कौन है? लिस्ट में विराट चौथे नंबर पर

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 29, 2026, 11:12 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News