This is an archived article last updated on Mar 21, 2025. The information may be outdated.

CSK IPL 2025 Match List: CSK का किससे और कब है मैच, फुल शेड्यूल और CSK स्क्वॉड यहां देखें

Last Updated: Mar 21, 2025, 14:01 IST

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) एक बार फिर अपने चहेते फैंस के सामने जीत का परचम लहराने को तैयार है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में येलो आर्मी छठी ट्रॉफी के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी. यहां देखें CSK का पूरा मैच शेड्यूल, किससे और कब है मुकाबला, साथ ही पूरी टीम स्क्वॉड.

आईपीएल 2025 में CSK का पूरा मैच शेड्यूल
आईपीएल 2025 में CSK का पूरा मैच शेड्यूल

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) एक बार फिर अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार है.पांच बार की चैंपियन टीम अपने अनुभव, ताकतवर स्क्वॉड और दमदार रणनीति के साथ इस सीजन में छठी ट्रॉफी की तलाश में मैदान में उतरेगी. युवा ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में येलो आर्मी का मकसद अपनी जीत की विरासत को आगे बढ़ाना है.एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में फैन्स का जबरदस्त समर्थन CSK की ताकत बनेगा.अनुभवी खिलाड़ियों और युवा जोश का बेहतरीन साथ इस सीजन टीम को और खतरनाक बनाएगा.फैंस को एक बार फिर रोमांचक मुकाबलों का इंतजार है. CSK अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 मार्च को चेन्नई में खेलेगा.

यह भी देखें:

IPL 2025 Schedule, Teams: कब हो रहा सीजन का आगाज और कहां होगा Final, पूरा शेड्यूल और वेन्यू यहां देखें

धोनी ने मोर्स कोड टी-शर्ट से दिया इमोशनल मैसेज, डिकोड जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) - टीम प्रोफाइल:

चैंपियन: 2010, 2011, 2018, 2021, 2023

कप्तान: ऋतुराज गायकवाड़

कोच: स्टीफन फ्लेमिंग

मालिक: चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड

होम ग्राउंड: एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक), चेन्नई

CSK फैन्स के लिए खास बातें:

 चेपॉक में खेले जाएंगे 7 मुकाबले

धोनी का अनुभव और गायकवाड़ की कप्तानी का नया सफर

स्पिन अटैक बेहद मजबूत

घरेलू मैदान पर फिर से दिखेगा येलो आर्मी का दबदबा

आईपीएल 2025 में CSK का पूरा मैच शेड्यूल:

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने छठे खिताब की तलाश में दमदार वापसी को तैयार है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में येलो आर्मी एक बार फिर मैदान पर अपना जलवा बिखेरेगी. आइए जानते हैं CSK का पूरा मैच शेड्यूल, तारीख, समय और वेन्यू. 

सीजन मैच नंबर

तारीख और समय

मुकाबला

वेन्यू

3

23 मार्च, रविवार - 7:30 PM

CSK vs मुंबई इंडियंस

एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

8

28 मार्च, शुक्रवार - 7:30 PM

CSK vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

11

30 मार्च, रविवार - 7:30 PM

राजस्थान रॉयल्स vs CSK

बारसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी

17

5 अप्रैल, शनिवार - 3:30 PM

CSK vs दिल्ली कैपिटल्स

एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

22

8 अप्रैल, मंगलवार - 7:30 PM

पंजाब किंग्स vs CSK

न्यू पीसीए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

25

11 अप्रैल, शुक्रवार - 7:30 PM

CSK vs कोलकाता नाइट राइडर्स

एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

30

14 अप्रैल, सोमवार - 7:30 PM

लखनऊ सुपर जायंट्स vs CSK

इकाना स्टेडियम, लखनऊ

38

20 अप्रैल, रविवार - 7:30 PM

मुंबई इंडियंस vs CSK

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

43

25 अप्रैल, शुक्रवार - 7:30 PM

CSK vs सनराइजर्स हैदराबाद

एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

49

30 अप्रैल, शुक्रवार - 7:30 PM

CSK vs पंजाब किंग्स

एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

52

3 मई, शनिवार - 7:30 PM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs CSK

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

57

7 मई, बुधवार - 7:30 PM

कोलकाता नाइट राइडर्स vs CSK

ईडन गार्डन्स, कोलकाता

63

12 मई, सोमवार - 7:30 PM

CSK vs राजस्थान रॉयल्स

एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

69

18 मई, रविवार - 3:30 PM

गुजरात टाइटंस vs CSK

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) स्क्वॉड - आईपीएल 2025

 IPL 2025 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का पूरा स्क्वॉड यहां देखें-

कैटेगरी

खिलाड़ी

बैट्समेन

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, शिवम दुबे, शिखर धवन, शेषांक सिंह, अजय मंडल

ऑलराउंडर

मोईन अली, रवींद्र जडेजा, बेन स्टोक्स, साई किशोर, निश्चल पटेल

विकेटकीपर

महेंद्र सिंह धोनी, जॉनी बेयरस्टो

स्पिनर्स

महेश तीक्षणा, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा

तेज गेंदबाज

दीपक चाहर, माट हेनरी, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरनजीत सिंह

यह भी देखें: 

IPL 2025: विकेटकीपर और चोटिल खिलाड़ियों के लिए BCCI के नए नियम, जानें पूरी डिटेल

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 21, 2025, 14:01 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News