This is an archived article last updated on Mar 18, 2025. The information may be outdated.

धोनी ने मोर्स कोड टी-शर्ट से दिया इमोशनल मैसेज, डिकोड जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Last Updated: Mar 18, 2025, 23:15 IST

IPL 2025 से पहले दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज में चर्चा में हैं. हाल ही में चेन्नई पहुंचते वक्त धोनी की ब्लैक टी-शर्ट पर मोर्स कोड में छुपा एक खास संदेश नजर आया, जिसे पढ़कर फैंस हैरान रह गए. इस टी-शर्ट में लिखा था – "ONE LAST TIME", जो उनके आखिरी सीजन का इशारा माना जा रहा है.

धोनी ने मोर्स कोड में दिया इमोशनल मैसेज, टी-शर्ट का मतलब जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
धोनी ने मोर्स कोड में दिया इमोशनल मैसेज, टी-शर्ट का मतलब जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Dhoni Morse Code T-shirt: महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपनी खास स्टाइल में फैंस के सामने आए. हाल ही में जब वह चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे तो उनकी काली टी-शर्ट पर मोर्स कोड में कुछ लिखा था, जिसे लेकर वह एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गये है. चलिये इस मोर्स कोड (Morse Code) में छिपे सन्देश के बारें में विस्तार से समझते है. बता दें कि आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है.

यह भी देखें:

IPL Captains 2025 List: सभी टीमों के Captain और स्क्वाड की पूरी लिस्ट, जानिए कौन किस टीम को कर रहा लीड

IPL 2025: विकेटकीपर और चोटिल खिलाड़ियों के लिए BCCI के नए नियम, जानें पूरी डिटेल

IPL 2025 में खेलेंगे धोनी:

एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के प्री-सीजन कैंप में हिस्सा ले लिया है. आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी और सीएसके अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी.

धोनी का अब तक का सफर और फिटनेस का जुनून: 

  • साल 2024 में धोनी ने सभी 14 मुकाबलों में हिस्सा लिया था.
  • 161 रन बनाए, स्ट्राइक रेट 220 से ज्यादा का रहा है. 
  • विकेटकीपिंग के साथ-साथ धमाकेदार कैमियो से फैंस का दिल जीता और इस बार भी दर्शकों को कुछ ऐसी ही उम्मीद है. 
  • 43 की उम्र में भी फिटनेस में कोई कमी नहीं

धोनी की टी-शर्ट पर लिखा था ये मोर्स कोड:

इसका मतलब था - "ONE LAST TIME" (एक आखिरी बार)

हालांकि मोर्स कोड में 'LAST' शब्द में हल्की सी गलती बताई गई, लेकिन साफ है कि माही ने फैंस के लिए एक सीधा संदेश दिया है - यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है.

क्या यह आखिरी सीजन है धोनी का?

धोनी ने पहले ही संकेत दिया था कि वह अपने फैंस के लिए एक और सीजन खेलना चाहते हैं. 2023 में पांचवीं बार खिताब जिताने के बाद माही ने कहा था कि वह अपने चाहने वालों के प्यार और समर्थन के लिए 'एक और सीजन' खेलेंगे.

अब मोर्स कोड में 'ONE LAST TIME' लिखकर माही ने मानो साफ कर दिया है कि आईपीएल 2025 उनका आखिरी सीजन हो सकता है.

सीएसके के साथ माही का आखिरी सफर?

आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की रेस में सीएसके थोड़ा सा चूक गई थी. शायद यही वजह रही कि माही ने एक और सीजन खेलने का फैसला किया. धोनी को आईपीएल मेगा ऑक्शन में 'अनकैप्ड' खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया गया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या माही इस सीजन के बाद क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कह देंगे या फिर कोई नया सरप्राइज देंगे.

CSK का पहला मुकाबला:

  • ओपनिंग मैच: 22 मार्च - कोलकाता नाइट राइडर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (कोलकाता)
  • सीएसके का पहला मैच: 23 मार्च - चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस (चेन्नई)

धोनी का यह 'ONE LAST TIME' संदेश उनके चाहने वालों के लिए भावुक कर देने वाला है. अब सबकी नजरें माही पर टिकी होंगी कि वह इस 'आखिरी सफर' को कैसे यादगार बनाते हैं.

यह भी देखें:

अब अगला ICC टूर्नामेंट कौन-सा है? कब और कहां किया जायेगा आयोजित, देखें 2031 तक का शेड्यूल

Champions Trophy Winners List: किस देश ने कब जीता चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल, देखें फुल विनर लिस्ट

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 18, 2025, 23:15 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News