This is an archived article last updated on Feb 21, 2025. The information may be outdated.

Delhi Cabinet Ministers List: दिल्ली की नई सरकार में किसे मिला कौन-सा मंत्रालय? यहां देखें

Last Updated: Feb 21, 2025, 07:54 IST

Delhi Cabinet Ministers List: रेखा गुप्ता ने आज 20 फरवरी 2025 को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. रेखा गुप्ता, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित जैसी पूर्ववर्तियों के बाद, राजधानी के इतिहास में यह पद संभालने वाली चौथी महिला बन गयी है. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया. सीएम रेखा वर्मा ने अपने पास सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार जैसे विभाग रखें है.

रेखा गुप्ता ने आज 20 फरवरी 2025 को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. कैबिनेट में किसे मिला कौन-सा मंत्रालय, यहां देखें सभी नाम
रेखा गुप्ता ने आज 20 फरवरी 2025 को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. कैबिनेट में किसे मिला कौन-सा मंत्रालय, यहां देखें सभी नाम

दिल्ली में एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत हो चुकी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के दशक लंबे शासन को खत्म कर सत्ता हासिल कर ली है. शालीमार बाग से पहली बार चुनी गई विधायक रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने के साथ-साथ बीजेपी शासित राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी हैं.  

यह भी देखें: दिल्ली की नई सीएम Rekha Gupta के परिवार में कौन-कौन? जानें पति, बच्चे और हरियाणा से उनका रिश्ता

रामलीला मैदान में हुआ शपथ ग्रहण समारोह:

रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आज रामलीला मैदान में आयोजित किया गया. इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, क्योंकि यह एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम था.

दिल्ली के लिए बीजेपी का नया विजन: 

बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान कई बड़े वादे किए थे, जिनमें महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता योजनाएं भी शामिल हैं. अब देखना होगा कि नई सरकार इन योजनाओं को कितना प्रभावी रूप से लागू कर पाती है.

किसे मिला कौन-सा मंत्रालय:

यहां आप सभी मंत्रियों के विभाग/मंत्रालय की डिटेल्स देख सकते है-

क्र. सं.

नाम

पद

विभाग/मंत्रालय

1

श्रीमती रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री

सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार

2

श्री प्रवेश साहिब सिंह

मंत्री

लोक निर्माण विभाग, विधायी कार्य, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव

3

श्री आशीष सूद

मंत्री

गृह, विद्युत, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण

4

सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा

मंत्री

उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, योजना

5

श्री रविंदर सिंह (इंद्राज)

मंत्री

सामाजिक कल्याण, एससी एवं एसटी कल्याण, सहकारिता, चुनाव

6

श्री कपिल मिश्रा

मंत्री

कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा, पर्यटन

7

डॉ. पंकज कुमार सिंह

मंत्री

स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी

कैबिनेट मंत्रियों की विधानसभा:

रेखा गुप्ता के नेतृत्व में छह मंत्रियों को शपथ दिलाई गयी. बीजेपी ने सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न समुदायों और क्षेत्रों के नेताओं को शामिल किया है.

मंत्री

विधानसभा क्षेत्र

रेखा गुप्ता (CM)

शालीमार बाग

प्रवेश सिंह वर्मा

नई दिल्ली

मंजींदर सिंह सिरसा

राजौरी गार्डन

रविंदर इंद्राज सिंह

बवाना

कपिल मिश्रा

करावल नगर

आशीष सूद

जनकपुरी

पंकज कुमार सिंह

विकासपुरी

यह भी देखें:

Rajasthan Budget 2025: इलेक्ट्रिक वाहन होंगे सस्ते, रोडवेज को 500 नई बसों की सौगात, देखें हाईलाइट्स

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 21, 2025, 07:54 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News