This is an archived article last updated on Feb 19, 2025. The information may be outdated.

Rajasthan Budget 2025: इलेक्ट्रिक वाहन होंगे सस्ते, रोडवेज को 500 नई बसों की सौगात, देखें हाईलाइट्स

Last Updated: Feb 19, 2025, 14:22 IST

Rajasthan Budget 2025: राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी राजस्थान विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर रही है. राजस्थान बजट 2025 में इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं. जयपुर मेट्रो के अगले फेज के विस्तार की योजना पेश की गई है, जिससे शहर की यातायात सुविधा में सुधार होगा. अटल ज्ञान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जो शिक्षा और तकनीकी विकास को बढ़ावा देंगे. राज्य में 8 नए जिलों के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.  

राजस्थान विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश
राजस्थान विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश

Rajasthan Budget 2025: राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी राजस्थान विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर रही है. यह भजनलाल सरकार का दूसरा बजट है और "राइजिंग राजस्थान" के बाद पहला ग्रीन थीम बजट है, जिसमें ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे और नवीकरणीय ऊर्जा पर विशेष जोर दिया गया है.

इस बजट के जरिए राज्य में बेहतर परिवहन सुविधाओं और आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. साथ ही राज्य में अटल ज्ञान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जो शिक्षा और तकनीकी विकास को बढ़ावा देंगे. राज्य में 8 नए जिलों के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

यह भी देखें:

Delhi New CM: कौन बनेगा दिल्ली का नया सीएम? आज BJP विधायक दल की बैठक में होगा ऐलान

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

क्या है बजट की हाईलाइट्स: 

  • जयपुर मेट्रो के अगले फेज के विस्तार की योजना.
  • अटल ज्ञान केंद्र किये जायेंगे स्थापित 
  • 8 नए जिलों के लिए 1000 करोड़
  • नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के साथ रोडवेज के लिए नए डीजल व सीएनजी बसों का अधिग्रहण.
  • राजस्थान रोड डेवलपमेंट और मेंटेनेंस प्रोग्राम की शुरुआत, जिससे खराब सड़कों का रखरखाव किया जाएगा.
  • नए एक्सप्रेसवे और कनेक्टिंग रोड के निर्माण की घोषणा.
  • नगरी निकाय में 500 नए पिंक टॉयलेट स्थापित किये जायेंगे.
  • फ्लाईओवर, RUB (रेल अंडर ब्रिज) और ROB (रेल ओवर ब्रिज) के निर्माण की योजना, जिससे यातायात को सुगम बनाया जाएगा.
  • बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं.
  • पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर, जिससे राज्य की राजस्व वृद्धि में तेजी लाई जा सके.

राजस्थान बजट 2025: प्रमुख घोषणाएं

विभाग / क्षेत्र

घोषणाएं

लागत / वित्तीय प्रावधान

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे

2750 किमी लंबाई के 9 नए एक्सप्रेसवे

60,000 करोड़ रुपये (हाईब्रिड एन्यूटी मॉडल)

सड़क विकास

21,000 किमी की नॉन पैचेबल सड़कों का निर्माण

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 करोड़ रुपये, कुल 6,000 करोड़ रुपये

मरुस्थलीय क्षेत्र

विशेष पैकेज के तहत प्रति विधानसभा क्षेत्र 15-15 करोड़ रुपये

इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास

500 करोड़ रुपये की लागत से 250 नए कार्य शुरू होंगे

500 करोड़ रुपये

शहरी सड़क कार्य

जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर में सड़क कार्य

575 करोड़ रुपये

बीआरटीएस सुधार

जयपुर में बीआरटीएस को हटाने की घोषणा

रोडवेज

500 नई बसों की खरीद

जयपुर मेट्रो

सीतापुरा से अंबावाड़ी तक दूसरे चरण का काम शुरू

12,000 करोड़ रुपये

सौर ऊर्जा योजना

पीएम सूर्यघर योजना को मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना से जोड़ा जाएगा

निशुल्क बिजली योजना

सोलर प्लांट लगाने पर 150 यूनिट निशुल्क बिजली

सामुदायिक सोलर प्लांट

सामुदायिक सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे

राजमार्ग व सड़क मरम्मत

ROB, स्टेट हाईवे और सड़क मरम्मत के लिए बजट

5,000 करोड़ रुपये

इस बजट में बुनियादी ढांचे, परिवहन और अक्षय ऊर्जा पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे राजस्थान के विकास को नई गति मिलेगी.

रोजगार पर जोर: 

  • सरकारी व निजी क्षेत्र में लगभग एक लाख नौकरियों की घोषणा.
  • युवाओं को स्वरोजगार और स्टार्टअप के लिए आर्थिक सहायता.

ग्रीन इनिशिएटिव्स (हरित पहल)

  • ग्रीन बिल्डिंग्स, ई-वाहन, सौर ऊर्जा और प्रदूषण नियंत्रण को प्राथमिकता.
  • इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स छूट और चार्जिंग पॉइंट्स की संख्या बढ़ाने की योजना.

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट से पहले कहा था कि यह बजट भी ऐतिहासिक होगा. उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से डबल इंजन सरकार द्वारा मजबूत और संतुलित बजट पेश करने की बात कही थी. 

यह भी देखें: इस बल्लेबाज के नाम दर्ज है चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड? टॉप 10 में दो भारतीय भी शामिल

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 19, 2025, 14:22 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News