PM-Pranam और PM-Namaste स्कीम में क्या है अंतर, पढ़ें

Last Updated: May 26, 2026, 17:11 IST

इस लेख में हम पीएम-प्रणाम और पीएम-नमस्ते स्कीम के बारे में जानेंगे। यह दोनों ही योजनाएं भारत सरकार की महत्त्वपूर्ण योजनाओं में शामिल हैं, जिसमें से एक कृषि और किसानों के लिए है, तो दूसरी स्वच्छता पर आधारित है।

पीएम प्रणाम और पीएम नमस्ते स्कीम
पीएम प्रणाम और पीएम नमस्ते स्कीम

पीएम-प्रणाम और पीएम-नमस्ते स्कीम भारत सरकार की दो महत्त्वपूर्ण योजनाएं हैं। इसमें पीएम-प्रणाम योजना कृषि और किसानों से संबंधित है, तो पीएम-नमस्ते का संबंध सफाई कर्मचारियों, स्वच्छता और सामाजिक न्याय से है। इस लेख में दोनों योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी है।

क्या है PM-PRANAM Scheme

पीएम-प्रणाम स्कीम का पूरा नाम PM Programme for Restoration, Awareness, Nourishment and Amelioration of Mother Earth है। यह रसायन और उर्वरक मंत्रालय की अंतर्गत आती है।

क्या है योजना का उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों के अत्याधिक उपयोग को कम कर इसके बदले में जैविक खाद, बायो-फर्टिलाइजर को बढ़ावा देना है, जिससे भारत की भूमि की उर्वरता कम न हो और यह बंजर होने से बच सके। इस योजना के लिए अलग से बजट नहीं है, बल्कि सरकार रासायनिक खाद के कम होने से प्राप्त होने वाली बचत को इस योजना में इस्तेमाल करती है। राज्यों द्वारा रासायनिक खादों के उपयोग में कमी लाने पर उक्त राज्य को अनुदान दिया जाता है। इसका 70 फीसदी हिस्सा गांव में वैकल्पिक खाद बनाने में और 30 फीसदी हिस्सा जैविक खेती को अपनाने वाले किसान और पंचायतों को इनाम के रूप में दिया जाता है।

क्या है PM-NAMASTE Scheme

पीएम-नमस्ते स्कीम का पूरा नाम  National Action for Mechanised Sanitation Ecosystem है। यह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय तथा आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अधीन है।

क्या है योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारत में सीवर और सैप्टिक टैंक की सफाई के दौरान होने वाली सफाई कर्मचारियों के मौत के मामलों को पूरी तरह समाप्त करना है। योजना के तहत सीवर सफाई को पूरी तरह इंसान के बदले मशीनों द्वारा करवाना है। इस योजना के तहत सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा के विशेष उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही, उनके द्वारा मशीनों की खरीददारी पर सब्सिडी भी जाती है, जिससे वे मजदूर से एक उद्यमी बन सके। योजना के तहत कर्मचारियों को मशीनों को चलाने के लिए एक विशेष ट्रेनिंग भी शामिल है। साथ ही, कर्मचारियों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाता है।

क्यों जरूरी है यह लेख 

इस लेख में भारत की सरकार की महत्त्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है, जिसे लेकर अक्सर UPSC और PCS जैसी परीक्षाओं में सवाल पूछे जाते हैं। 


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 26, 2026, 17:11 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News