Sunglasses और Goggles में क्या होता है अंतर, जानें
हम Sunglasses और Goggles दोनों का ही इस्तेमाल करते हैं। हालांकि,इन दोनों के प्रयोग में अंतर है। इस लेख के माध्यम से हम इन दोनों के प्रयोग व इनके बीच अंतर को समझेंगे। जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
आकर्षक दिखने की बात हो या फिर धूल, मिट्टी या धूप से आंखों को बचाने की बात, इसके लिए हम Sunglasses और Goggles का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, दोनों ही हमें अलग-अलग स्थितियों में काम आते हैं। ऐसे में दोनों का ही उपयोग अलग-अलग है। हालांकि, कई लोग इन दोनों के नाम को सुनकर दुविधा में पड़ जाते हैं। इस लेख के माध्यम से हम इन दोनों के प्रयोग व इनके बीच अंतर को समझेंगे। जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
क्या होते हैं Sunglasses
Sunglasses आमतौर पर हर व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं, जो कि सूरज से निकलने वाली खतरनाक अल्ट्रा वॉयललेट रेज से हमारी आंखों को बचाते हैं। इसके साथ ही यह धूल व मिट्टी से भी आंखों को बचाते हैं। Sunglasses अपने आकर्षक लुक के लिए जाने जाते हैं, जिसके लेंस अलग-अलग रंग में देखने को मिल जाएंगे। कुछ सनग्लासेज को यूवी रेज के लिए विशेषतौर पर डिजाइन किया जाता है, जिससे आंखों को नुकसान न पहुंचे। क्योंकि, सूरज से निकलने वाली यूवी रेज से आंखों को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में अधिकांश लोग तेज धूप में निकलने के दौरान यूवी सनग्लासेज का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि कुछ सनग्लासेज Polarised और Non-Polarised होते हैं। यानि इनके लेंस से टकराकर सूरज की किरणें रिफ्लेक्ट हो जाती हैं।

क्या होते हैं Goggles
Goggles सनग्लासेज की तुलना में आंखों को अधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। यह आंखों पर पूरी तरह से फिट हो जाते हैं, जिससे आंखों को बाहरी चीजों से नुकसान पहुंचने की संभावना कम हो जाती है। इसका पेटेंट साल 1916 में C.P. Troppman द्वारा कराया गया था, जिसके बाद यह चलन में आया। गोगल्स का इस्तेमाल विशेषतौर पर किसी लेब्रोटरी में किया जाता है, जहां यहां आंखों को केमिकल में जाने से रोकता है। इसके साथ ही स्वीमिंग में भी इसका इस्तेमाल होता है। इस दौरान यह आंखों में पानी जाने से रोकता है और तैराक आसानी से तैर पाता है। इसके अलावा भी अन्य जगहों पर इसका इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आंखों में धूल, पानी या फिर किसी अन्य प्रकार की कोई भी हानिकारक चीज नुकसान न पहुंचे।
Sunglasses और Goggles में प्रमुख अंतर
-Sunglasses विशेष रूप से तेज रोशनी और धूप से बचाते हैं, जबकि Goggles पानी, धूल, बर्फ व अन्य चीजों को आंखों में जाने से रोकते हैं।
-Sunglasses का वजन कम होता है, जबकि Goggles का वजन अधिक होता है।
-Sunglasses सिर्फ आंखों की रक्षा करते हैं, जबकि कुछ Goggles मुंह के अधिकांश भाग की रक्षा करने वाले बनाए जाते हैं।
-Sunglasses को आसानी से पहना जा सकता है, जबकि Goggles को एक स्ट्रैप की मदद से पहना जाता है।
-Sunglasses एक तरह के Casual Wear होते हैं, जबकि Goggles Sports Gear होते हैं।
पढ़ेंः Dengue और Malaria में क्या होता है अंतर, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.