जानें विश्व की सबसे छोटी भाषा कौन सी है

Apr 18, 2017, 15:15 IST

अंग्रेजी भाषा की ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में लगभग एक लाख से अधिक शब्द शामिल हैं, जबकि कोको नामक गोरिल्ला भी अमेरिकी सांकेतिक भाषा में 1,000 से अधिक इशारों में संवाद करता हैl लेकिन क्या आप दुनिया की सबसे छोटी भाषा के बारे में जानते हैं, जिसकी शब्दावली में केवल 120 शब्द हैं? अगर आपका उत्तर नहीं है तो आप इस लेख को पढ़कर जान जाएंगे कि दुनिया की सबसे छोटी भाषा कौन सी है और उसकी विशेषता क्या है?

चीनी भाषा में, वर्ड कंप्यूटर सीधे विद्युत मस्तिष्क (electric brain) की मदद से शब्दों का अनुवाद करता हैl आइसलैंडिक भाषा में, कम्पास एक दिशासूचक और सूक्ष्मदर्शी एक छोटा प्रहरी या रक्षक है। वहीं लकोटा भाषा में, घोड़े को आश्चर्यजनक कुत्ता कहा जाता हैl वास्तव में ये नवविज्ञान भाषा की बढ़ती गुणवत्ता को प्रदर्शित करते हैं, जिसका प्रयोग करना हम जानते हैं, लेकिन उसका वर्णन करने में हम असमर्थ हैंl मनोवैज्ञानिक जूलियन जेनस के अनुसार, यही वह लक्षण है जिसके द्वारा भाषा का विस्तार होता हैl
अंग्रेजी भाषा की ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में लगभग एक लाख से अधिक शब्द शामिल हैं, जबकि कोको नामक गोरिल्ला भी अमेरिकी सांकेतिक भाषा में 1,000 से अधिक इशारों में संवाद करता हैl लेकिन क्या आप दुनिया की सबसे छोटी भाषा के बारे में जानते हैं, जिसकी शब्दावली में केवल 120 शब्द हैं? अगर आपका उत्तर नहीं है तो आप इस लेख को पढ़कर जान जाएंगे कि दुनिया की सबसे छोटी भाषा कौन सी है और उसकी विशेषता क्या है?

दुनिया की सबसे छोटी भाषा

 Toki Pona language
Image source: Memrise
दुनिया की सबसे छोटी भाषा का नाम “टॉकी पॉना” (Toki Pona) है, जिसका प्रारूप सर्वप्रथम 2001 में तैयार किया गया था जबकि सम्पूर्ण किताब या ई-बुक के रूप में “टॉकी पॉना: एक अच्छी भाषा” के रूप में 2014 में प्रकाशित किया गया थाl इस पुस्तक को टोरंटो के अनुवादिकाक और भाषाविदूषी सोना लैंग (पूर्व नाम सोना एलन किसा) द्वारा डिजाइन किया गया थाl

विश्व की भाषायें

पिजिन (pidgin) की तरह “टॉकी पॉना” उन सरल अवधारणाओं और तत्वों पर केंद्रित है जो दुनिया की विभिन्न संस्कृतियों के बीच अपेक्षाकृत सार्वभौमिक हैंl लैंग ने “टॉकी पॉना” को न्यूनतम जटिलता के साथ अधिक से अधिक अर्थ व्यक्त करने के लिए डिज़ाइन किया थाl इस भाषा में 14 ध्वनियां और लगभग 120 मूल शब्द हैं। इसे एक अंतरराष्ट्रीय सहायक भाषा के रूप में तैयार नहीं किया गया है, लेकिन यह “ताओवादी” दर्शन से प्रेरित हैl वास्तव में इस भाषा का निर्माण जेन फैशन की तरह “सपीर-व्हार्फ” अवधारणा शैली मे अपने उपयोगकर्ताओं के विचारों को आकार देने के लिए की गई हैl इस भाषा के निर्माता सोना लैंग और “टॉकी पॉना” के कई अन्य वक्ता इस बात पर जोर देते हैं कि यह भाषा किसी भी विचार को व्यक्त करने के लिए पर्याप्त हैl
अन्य भाषाओं में प्रवीणता प्राप्त करने के लिए जहाँ सैकड़ों या हजारों घंटे अध्ययन करने पड़ते हैं, वहीं “टॉकी पॉना” भाषा के वक्ताओं का मानना है कि इस भाषा पर महारत हासिल करने के लिए केवल 30 घंटे लगते हैंl इस भाषा को सीखने में लगने वाले बहुत कम समय को देखते हुए बहुत से लोगों का मानना है कि यह एक आदर्श अंतरराष्ट्रीय सहायक भाषा बन सकती हैl
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि वर्तमान समय में जापान, बेल्जियम, न्यूजीलैंड और अर्जेंटीना जैसे विविधतापूर्ण संस्कृति वाले देशों में विभिन्न समुदाय के लोग इस भाषा के जरिए ऑनलाइन माध्यम के द्वारा जुड़े चुके हैंl

रोज़मर्रा के जीवन में उपयोग किए जाने वाले 13 सामान्य प्रतीक एवं उनके अर्थ

“टॉकी पॉना” भाषा की वर्णमाला

लैंग आधिकारिक “टॉकी पॉना” भाषा का प्रतिनिधित्व करने के लिए लैटिन वर्णमाला के अक्षरों का उपयोग करती हैं जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला (International Phonetic Alphabet) में p, t, k, s, m, n, l, j, w, a, e, i, o और u के रूप में जाना जाता हैl (टॉकी पॉना भाषा में j अंग्रेजी भाषा के y की तरह लगता है और स्वर वर्ण (Vowels) स्पैनिश या इतालवी की तरह होते हैं।) “टॉकी पॉना” भाषा में कैपिटल अक्षरों का इस्तेमाल केवल व्यक्ति और स्थान के नाम के लिए किया जाता है, वाक्य के पहले शब्द के लिए नहीं। उपरोक्त वर्णित अक्षरों में शुरूआत के नौ (p, t, k, s, m, n, l, j, w) व्यंजन और अंतिम पांच (a, e, i, o और u) स्वर हैं। इसके साथ ही बोलते समय किसी शब्द के पहले शब्दांश पर बल दिया जाता हैl

“टॉकी पॉना” भाषा की शब्दावली

“टॉकी पॉना” भाषा के 120 मूल शब्दावली को आधुनिक सभ्यता की जटिलताओं के बिना एक सरल जीवन जीने के सिद्धांतों के तहत तैयार किया गया हैl “टॉकी पॉना” भाषा में मूल शब्दावली की छोटी संख्या की वजह से, अन्य भाषाओं के शब्दों को अक्सर दो या दो से अधिक मूल शब्दावली को जोड़कर अनुवाद किया जाता हैl उदाहरण के लिए, अंग्रेजी भाषा के शब्द "to teach" को “pana e sona” के रूप में लिखा जाता है, जिसका अर्थ ज्ञान प्रदान करना हैl आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि “टॉकी पॉना” भाषा में केवल 115, 118 या 120 शब्द ही हैं, लेकिन यह गलत हैl वास्तव में “टॉकी पॉना” भाषा में कई यौगिक शब्द और वाक्यांश भी हैं जो मुहावरेदार अभिव्यक्तियों के रूप में स्वतंत्र शाब्दिक प्रविष्टियों (lexical entries ) का गठन करते हैं और इसलिए उन्हें स्वतंत्र रूप से याद रखना चाहिए।

“टॉकी पॉना” भाषा में मानव शरीर के अंगों के नाम

 Body part name in Toki Pona
Image source: Wikipedia

“टॉकी पॉना” भाषा में रंगों के नाम

“टॉकी पॉना” भाषा में रंगों के लिए पांच रूट शब्द हैं: pimeja (काला), walo (सफेद), loje (लाल), jelo (पीला), और laso (नीला)। हालांकि कभी-कभी इन रंगों के विशिष्ट विवरणों को और अधिक विशिष्ट बनाने के लिए उन्हें आपस में जोड़ दिया जाता है। उदाहरण के लिए, "बैंगनी" को laso और loje के संयोजन से दर्शाया जाता हैl वाक्यांश “laso loje” का अर्थ है "नीले रंग पर लाल रंग की छाया" और “loje laso” का अर्थ है "लाल रंग पर नीले रंग की छाया"।

दुनिया के 10 सबसे छोटे एथलीट

“टॉकी पॉना” भाषा में संख्याओं को व्यक्त करने का तरीका

“टॉकी पॉना” भाषा में संख्याओं के लिए मूल शब्द wan (एक), tu (दो), और mute (कई) हैl इसके अलावा, “ala” का मतलब शून्य होता है, हालांकि इसका सर्वाधिक उपयुक्त शाब्दिक अर्थ "नहीं" या "कोई नहीं" हैl “टॉकी पॉना” भाषा में इन्हीं तीन वाक्यांशों का उपयोग करके बड़ी संख्याओं को व्यक्त किया जाता हैl जैसे- तीन के लिए tu wan, चार के लिए tu tu और इसी तरह अन्य शब्दों को व्यक्त किया जाता हैl इसी तरह 16 को luka luka luka wan के रूप में व्यक्त किया जाता हैंl यहाँ luka का अर्थ “पांच” है लेकिन luka का शाब्दिक अर्थ “हाथ” भी होता हैl

“टॉकी पॉना” भाषा के मूल शब्दों की उत्पति

Toki Pona etymologies
Image source: Wikipedia
“टॉकी पॉना” भाषा के मूल शब्दों की उत्पति आम तौर पर अंग्रेजी, टोक पिसिन, फिनिश, जॉर्जियाई, डच, अकादियन फ्रांसीसी, एस्परनाटो, क्रोएशियाई और चीनी (मंदारिन और कैंटोनीज़) भाषा से हुई हैl

“टॉकी पॉना” भाषा बोलनेवालों की संख्या

2007 में लैंग ने यह बतलाया था कि उस समय पूरी दुनिया में केवल 100 लोग ही “टॉकी पॉना” भाषा बोलना जानते थे और उनके अलावा लगभग 100 लोगों को इस भाषा का बुनियादी ज्ञान थाl इसके बाद सोना लैंग द्वारा “Toky Pona” नामक एक आधिकारिक फेसबुक समूह बनाया गया, जबकि “Toky Pona taso” नामक एक अनौपचारिक फेसबुक समूह भी है जिसका अर्थ है "केवल टॉकी पॉनाl" Toky Pona समूह में उपयोगकर्ता मुख्यतः टॉकी पॉना भाषा में रूचि के बारे में अंग्रेजी में संवाद करते हैं, जबकि Toky Pona taso समूह में उपयोगकर्ता विभिन्न विषयों के बारे में केवल Toky Pona भाषा में ही संवाद करते हैं। एक आकड़े के अनुसार फरवरी 2017 तक Toky Pona समूह में 2700 से अधिक सदस्य हैं जबकि Toky Pona taso समूह में 250 से अधिक सदस्य हैं।
दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कम्प्यूटर वायरस

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News