This is an archived article last updated on Aug 21, 2023. The information may be outdated.

English में भी इस्तेमाल कर सकते हैं Hindi के ये 6 शब्द, जानें

Last Updated: Aug 21, 2023, 17:24 IST

भाषा एक-दूसरे की बात को समझने और समझाने का माध्यम है। इसके माध्यम से हम आसानी से अपने भाव और बात को दूसरों तक पहुंचा सकते हैं। हालांकि, यह भी जरूरी है कि सामने वाले व्यक्ति को भी उस भाषा की जानकारी हो, जिसमें हम बात कर रहे हैं। दुनिया भर में 6,000 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। इसमें हिंदी और अंग्रेजी ऐसी भाषाएं हैं, जो कि अलग-अलग देशों में बोली जाती है। हालांकि, हिंदी के कुछ शब्द ऐसे हैं, जिनका प्रयोग अंग्रेजी भाषा में भी ज्यों का त्यों ही किया जाता है। 

हिंदी-अंग्रेजी
हिंदी-अंग्रेजी

दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग भाषाओं का चलन है। भाषाएं संबंधित जगह की संस्कृति को समझने और समझाने में भी मदद करती है। इसके साथ ही यह एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा हम अपनी बात और भावनाओं को दूसरों तक पहुंचा सकते हैं।

हालाांकि, इसके लिए सामने वाले व्यक्ति को भी उस भाषा की समझ होनी चाहिए, जिस भाषा में आप बोलना चाहते हैं। दुनियाभर में 6,000 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। इन्हीं भाषाओं में शामिल है, हिंदी और अंग्रेजी।

यह ऐसी भाषाएं हैं, जिनसे भारत के अलावा अन्य देश भी मुखातिब हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि हिंदी के कुछ शब्द ऐसे भी हैं, जिनका ज्यों का त्यों इस्तेमाल अंग्रेजी भाषा में भी किया जाता है। यानि जिस प्रकार शब्दों का रूप हिंदी में है, वैसे ही उनका प्रयोग अंग्रेजी में भी किया जाता है। कौन-से हैं ये शब्द, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

 

बाजार

बाजार एक अरबी भाषा का शब्द है। अंग्रेजी में बाजार को Market कहा जाता है, हालांकि बाजार एक ऐसा शब्द है, जिसका इस्तेमाल अंग्रेजी और हिंदी में भी किया जाता है। यह विशेषकर कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बोला जाता है। उदाहरण के तौर पर मीना बाजार।

 

जंगल

जंगल एक हिंदी का शब्द है, जिसका प्रयोग अधिक पेड़-पौधे और सुनसान जगहों के लिए किया जाता है। हालांकि, इस शब्द का इस्तेमाल अंग्रेजी भाषा में भी किया जाता है। उदाहरण के तौर पर अंग्रेजी एक प्रसिद्ध किताब The Jungle Book, जिस पर मोगली धारावाहिक बना था। 

 

नमस्ते

नमस्ते हम भारतीय की पहचान है, जो कि आदर-सत्कार का प्रतीक है। हाथ जोड़कर नमस्ते कहना हमारी संस्कृति की पहचान है। आपको यह जानकर गर्व होगा कि हमारे इस शब्द को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।

दुनिया जानती है कि भारतीय हाथ जोड़कर नमस्ते करते हैं, जो कि सामने वाले के लिए सम्मान का प्रतीक होता है। यही वजह है कि इस शब्द को अंग्रेजी में भी ठीक इसी तरह बोला जात है। हालांकि, नमस्ते को अंग्रेजी में हेलो भी कहा जा सकता है।



जुगाड़

यह शब्द भारत में जितना प्रचलित है, ठीक उतना ही अंग्रेजी भाषा में भी यह प्रचलित है। आमतौर पर इस शब्द का इस्तेमाल भारतीय द्वारा अनौपचारिक तरीके से किए गए अविष्कार के लिए किया जाता है।

 

रिक्शा

रिक्शा एक ऐसा शब्द है, जिसका इस्तेमाल हिंदी और अंग्रेजी में एक तरह से ही किया जाता है। उदाहरण के तौर पर मोटर युक्त रिक्शा को Auto Rickshaw और बैटरी द्वारा संचालित रिक्शा को Battery Rickshaw कहा जाता है।

 

बस

यातायात के प्रमुख साधनों में शामिल बस भी एक ऐसा शब्द है, जिसका इस्तेमाल हिंदी और अंग्रेजी में एक ही रूप में किया जाता है। 

 

पढ़ेंः इस देश में गाड़ी में पेट्रोल खत्म होने पर लगता है जुर्माना, जानें दुनिया के अजीबों-गरीब कानून

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 21, 2023, 17:22 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News