इस लेख में जागरण जोश आपको कला एवं संस्कृति से संबंधित 10 प्रश्नों का एक सेट दे रहा है| प्रतिभागियों की सुविधा के लिए इस सेट में प्रश्नों के साथ-साथ उनके उत्तर भी दिए गए हैं| ये प्रश्न IAS/PCS/SSC/Banking और अन्य परीक्षाओं के साथ-साथ सामान्य जानकारी के लिए बहुत ही उपयोगी हैं|
1. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
(i) भारत में आयात की गयी विदेशी फिल्म के प्रदर्शन के लिए सी.बी.एफ.सी. प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं है|
(ii) एक भाषा से दूसरी भाषा में डब की गयी फिल्म को सी.बी.एफ.सी. प्रमाण-पत्र की आवश्यकता है|
इनमें से सत्य कथन कौन-सा/से है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. B
2. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(i) U/A श्रेणी का प्रमाण-पत्र 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए माता-पिता के मार्गदर्शन से संबंधित है|
(ii) S श्रेणी के प्रमाण-पत्र प्राप्त फिल्में केवल विशेष दर्शकों के प्रदर्शन के लिए ही सीमित है|
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. B
3. निम्नलिखित में से कौन-सा निर्देशक समानांतर सिनेमा से जुड़ा हुआ नहीं है?
A. मृणाल सेन
B. सत्यजीत रे
C. ऋत्विक घटक
D. व्ही. शांताराम
Ans. D
4. समानांतर सिनेमा ने अपनी यात्रा किस दशक में आरम्भ की थी?
A. 1950
B. 1960
C. 1970
D. 1980
Ans. B
5. विदेशी भाषा की श्रेणी में किस भारतीय फिल्म को पहली बार ऑस्कर में भेजा गया था?
A. पाथेर पांचाली
B. मदर इंडिया
C. मिर्जा गालिब
D. कागज के फूल
Ans. B
6. भारतीय सिनेमा पर पहली बार “मनोरंजन कर” कब लगाया गया था?
A. 1920 के दशक में
B. 1930 के दशक में
C. 1940 के दशक में
D. 1950 के दशक में
Ans. A
7. भारतीय सिनेमा में कितने प्रतिशत तक FDI लाने की अनुमति है?
A. 26%
B. 51%
C. 74%
D. 100%
Ans. D
8. वेदान्त विचारधारा के संबंध में निम्नलिखित पर विचार करें:
(i) शंकराचार्य ने ज्ञान को मुक्ति की प्राप्ति का मुख्य साधन माना|
(ii) रामानुजन ने श्रद्धा तथा समर्पण के अभ्यास को मुक्ति का मार्ग बताया|
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. C
9. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?
A. सांख्य - कपिलमुनि
B. वैशेषिक - कणाद
C. मीमांसा - शंकराचार्य
D. न्याय - गौतम
Ans. C
10. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
(i) सांख्य विचारधारा अद्वैतवाद में आस्था रखती है|
(ii) रामानुजन इसके प्रमुख दार्शनिक थे|
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. D
Comments
All Comments (0)
Join the conversation