This is an archived article last updated on Oct 24, 2018. The information may be outdated.

भारतीय अर्थव्यवस्था पर सामान्य ज्ञान क्विज: बेरोजगारी के प्रकार

Last Updated: Oct 24, 2018, 13:59 IST

इस लेख में बेरोजगारी के प्रकार पर 10 प्रश्नों की एक प्रश्नोत्तरी दी जा रही है जो कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों को ध्यान में रखकर बनायीं गयी है. उम्मीद है कि यह क्विज IAS/PCS/SSC/CDS तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों की बहुत मदद करेगी.

GK Question and Answer on Types of Unemployment HN
GK Question and Answer on Types of Unemployment HN

इस लेख में बेरोजगारी के प्रकार पर 10 प्रश्नों की एक प्रश्नोत्तरी दी जा रही है जो कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों को ध्यान में रखकर बनायीं गयी है. उम्मीद है कि यह क्विज IAS/PCS/SSC/CDS तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों की बहुत मदद करेगी.

1. भारत में किस प्रकार की बेरोजगारी पाई जाती है?

(a) संरचनात्मक बेरोजगारी

(b) सीजनल बेरोजगारी

(c) छुपी हुई बेरोजगारी

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर d

व्याख्या: उपर्युक्त सभी

2. जो व्यक्ति बाजार में प्रचलित मजदूरी दर पर काम करने एक तैयार होता है लेकिन उसको काम नही मिलता है तो इसे किस प्रकार की बेरोजगारी कहा जायेगा?

(a) ऐच्छिक बेरोजगारी

(b) अनैच्छिक बेरोजगारी

(c) सीजनल बेरोजगारी

(d) निम्न में से कोई नही

उत्तर b

व्याख्या: अनैच्छिक बेरोजगारी. इस प्रकार की बेरोजगारी में व्यक्ति काम तो करना चाहता है लेकिन उसे काम नही मिलता क्योंकि अर्थव्यवस्था में काम ही नही है.

3. किस प्रकार की बेरोजगारी में श्रमिक की सीमान्त उत्पादकता शून्य होती है?

(a) प्रच्छन्न बेरोजगारी

(b) अनैच्छिक बेरोजगारी

(c) सीजनल बेरोजगारी

(d) संरचनात्मक बेरोजगारी

उत्तर  a

व्याख्या: प्रच्छन्न बेरोजगारी

4. विकसित देशों में किस प्रकार की बेरोजगारी पाई जाती है?

(a) अनैच्छिक बेरोजगारी

(b) ऐच्छिक बेरोजगारी

(c) संरचनात्मक

(d) प्रच्छन्न बेरोजगारी

उत्तर b

व्याख्या: ऐच्छिक बेरोजगारी; विकसित देशों में लोगों को काम तो आसानी से उपलब्ध है लेकिन वे इसे कम मजदूरी, आलस या किसी अन्य कारण से करना नही चाहते हैं, इसलिए इन्हें ऐच्छिक रूप से बेरोजगार कहा जाता है.

5. यदि किसी कंपनी में नए कंप्यूटर लगाये जा रहे हैं और कुछ कर्मचारियों को कंप्यूटर जा ज्ञान नही होने के कारण जॉब से निकाल दिया जाता है तो इसे किस प्रकार की बेरोजगारी कहा जायेगा?

(a) प्रच्छन्न बेरोजगारी

(b) संरचनात्मक बेरोजगारी

(c) छुपी हुई बेरोजगारी

(d) घर्षण जनित बेरोजगारी

उत्तर d

व्याख्या: घर्षण जनित बेरोजगारी. इस प्रकार बेरोजगार हुए लोग कंप्यूटर सीखकर दुबारा नौकरी कर सकते हैं लेकिन जब तक वे कंप्यूटर नही सीख लेते तब तक बेरोजगार ही कहे जायेंगे.

6. भारत के कृषि क्षेत्र में किस प्रकार की बेरोजगारी पाई जाती है?

(a) प्रच्छन्न बेरोजगारी

(b) ऐच्छिक बेरोजगारी

(c) घर्षण जनित बेरोजगारी

(d) उपर्युक्त में से कोई नही

उत्तर a

व्याख्या: प्रच्छन्न बेरोजगारी

7. चक्रीय और घर्षण जनित बेरोजगारी किस प्रकार के देशों में पाई जाती है?

(a) अल्प विकसित और विकासशील दोनों में

(b) विकासशील

(c) विकसित

(d) अल्प विकसित

उत्तर c

व्याख्या: विकसित

8. प्रच्छन्न बेरोजगारी की धारणा किसने विकसित की थी?

(a) जॉन कीन्स

(b) अमर्त्य सेन

(c) जॉन रोबिन्सन

(d) अल्फ्रेड मार्शल

उत्तर c

व्याख्या: जॉन रोबिन्सन

9. बेरोजगारी दर को ज्ञात करने का सही फार्मूला क्या है?

(a) बेरोजगारों की संख्या / कुल श्रम शक्ति x 100

(b) कुल श्रम शक्ति / बेरोजगारों की संख्या x 100

(c) बेरोजगारों की संख्या / कुल श्रम शक्ति x 1000

(d) कुल श्रम शक्ति / बेरोजगारों की संख्या x 1000

उत्तर a

व्याख्या: बेरोजगारों की संख्या / कुल श्रम शक्ति x 100

10. किसी देश की श्रम शक्ति में किन्हें गिना जाता है?

(a) 18 से 60 आयु वर्ष की जनसँख्या को

(b) 15 से 65 आयु वर्ष की जनसँख्या को

(c) 18 से 65 आयु वर्ष की जनसँख्या को

(d) 21 से 62 आयु वर्ष की जनसँख्या को

उत्तर b

व्याख्या: 15 से 65 आयु वर्ष की जनसँख्या को

राजनीतिक संरचना क्विज

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Oct 24, 2018, 13:59 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News