दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं (2020) पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

फोर्ब्स की वर्ल्ड बिलियनेयर्स (दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं) की सूची के अनुसार, 2020 में 234 महिलाओं को सूचीबद्ध किया गया है. इस साल दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में कुछ प्रसिद्ध और परिचित चेहरे फिर से शामिल हुए हैं.

Sep 24, 2020, 13:01 IST
Richest women in the world 2020
Richest women in the world 2020

सूची में, एक समूह के रूप में, महिलाओं की वर्थ $927.4 बिलियन है. हालिया आर्थिक अस्थिरता के बावजूद, वे पिछले साल की तुलना में $29.4 बिलियन अधिक अमीर हैं. आइए 2020 की दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं के बारे में अधिक जानने के लिए एक दिलचस्प क्विज़ हल करें.

1. फोर्ब्स लिस्ट 2020 के अनुसार दुनिया की सबसे अमीर महिला कौन हैं?
A. गिना राइनहार्ट (Gina Rinehart)
B. सुसैन क्लैटन (Susanne Klatten)
C. फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स एंड फैमिली (Francoise Bettencourt Meyers & Family)
D. एलिस वाल्टन (Alice Walton)
Ans. D
व्याख्या: फोर्ब्स की वर्ल्ड बिलियनेयर्स सूची 2020 के अनुसार, एलिस वाल्टन  (Alice Walton) दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं. वॉलमार्ट के संस्थापक सैम वाल्टन, एलिस वाल्टन के पिता हैं. एलिस वाल्टन की कुल संपत्ति $54.4 बिलियन है.

2. मैकेंज़ी बेज़ोस (Mackenzie Bezos) की नेट वर्थ ( net worth) कितनी है?
A. $36 बिलियन
B. $38.2 बिलियन
C. $20.3 बिलियन
D. $16.4 बिलियन
Ans. A
व्याख्या: फोर्ब्स की वर्ल्ड बिलियनेयर्स सूची 2020 में, मैकेंजी बेजोस $36 बिलियन की संपत्ति के साथ 4 स्थान पर हैं. वह संयुक्त राज्य अमेरिका से है.

Reliance Jio में शीर्ष निवेशकों की सूची

3. फोर्ब्स की विश्व की सबसे अमीर महिला 2020 की सूची में कितनी महिलाएं नई शामिल हुई हैं?
A. 12
B. 15
C. 17
D. 19
Ans. D
व्याख्या: 19 महिलाएं सूची में नई शामिल हुई हैं.

4. फोर्ब्स की 2020 की विश्व की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में कौन सी महिलाएं न्यू कमर हैं?
A. जूलिया कोच (Julia Koch)
B.  मैकेंज़ी बेज़ोस (MacKenzie Bezos)
C.  नीरजा सेठी (Neerja Sethi)
D. उपरोक्त सभी
Ans. D
व्याख्या: फोर्ब्स की विश्व की सबसे अमीर महिलाओं की सूची 2020 के अनुसार, सबसे अमीर नवागंतुक जूलिया कोच हैं. एक और उल्लेखनीय नवागंतुक मैकेंज़ी बेज़ोस  हैं और नीरजा सेठी भी सूची में नई हैं.

5. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही ढंग से मेल नहीं खाता है?
A. एलिस वाल्टन: वॉलमार्ट (Alice Walton: Walmart)
B. फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स: लोरियल (Francoise Bettencourt Meyers: L'Oreal)
C. जैकलिन मार्स: रियल एस्टेट (Jacqueline Mars: Real Estate)
D. झोंग हुईजुआन: फार्मास्यूटिकल्स (Zhong Huijuan: Pharmaceuticals)
Ans. C
व्याख्या: फोर्ब्स की विश्व कि सबसे अमीर महिलाओं की सूची में $24.7 बिलियन के साथ जैकलिन मार्स 5वें स्थान पर हैं. उनकी संपत्ति का स्रोत कैंडी (candy) और पेट फ़ूड (Pet Food) है.

6. फोर्ब्स की विश्व की सबसे अमीर महिला 2020 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सी महिला 10वें स्थान पर है?
A. झोंग हुईजुआन (Zhong Huijuan)
B. गिना राइनहार्ट (Gina Rinehart)
C. लॉरीन पॉवेल जॉब्स (Laurene Powell Jobs)
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. B
व्याख्या: फोर्ब्स की विश्व की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में 2020 में, गिना राइनहार्ट (Gina Rinehart) $13.1 बिलियन की संपत्ति के साथ 10वें स्थान पर हैं.

7. सुसैन क्लैटन (Susanne Klatten) की आय का स्रोत क्या है?
A. फार्मास्यूटिकल्स
B. बीएमडब्ल्यू (BMW)
C. A और B दोनों
D. न तो A और न ही B
Ans. C
व्याख्या: सुसैन क्लैटन (Susanne Klatten) की आय का स्रोत बीएमडब्ल्यू (BMW) और फार्मास्यूटिकल्स (Pharmaceuticals) है. वह फोर्ब्स की विश्व की सबसे अमीर महिला 2020 की सूची में $16.8 बिलियन की कुल संपत्ति के साथ 7वें स्थान पर हैं.

दुनिया में 20 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची 2020

 

 

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News