उत्तर प्रदेश में सबसे ऊंचा बांध कौन-सा है, जानें

भारत के उत्तर में स्थित उत्तर प्रदेश अपनी विविधता के लिए जाना जाता है। साथ ही, यह अपनी सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं के लिए विश्व विख्यात है। यूपी विभिन्न नदियों का घर है, साथ ही इन नदियों पर हमें अलग-अलग बांध भी नजर आते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी का सबसे ऊंचा बांध कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Aug 28, 2024, 16:13 IST
यूपी का सबसे ऊंचा बांध
यूपी का सबसे ऊंचा बांध

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य देश का करीब 7.33 फीसदी है, जो कि अपनी विविधता और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है।

साथ ही, यह विभिन्न नदियों का घर भी है, जिनपर अलग-अलग बांध बने हुए हैं। आपने यूपी के अलग-अलग बांधों के बारे में पढ़ा या सुना होगा। हालांकि, क्या आप यूपी के सबसे ऊंचे बांध से वाकिफ हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश का परिचय

उत्तर प्रदेश को पूर्व में हम उत्तर-पश्चिम प्रांत के नाम से जानते थे। बाद में इसका नाम आगरा एवं अवध प्रांत हो गया। वहीं, कुछ समय बाद इसका नाम संयुक्त प्रांत हुआ और आजादी के बाद 1950 में इसे उत्तर प्रदेश नाम मिला। 

सबसे अधिक जिले वाला राज्य 

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जो कि पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदलेखंड है। इसके अतिरिक्त यहां 826 सामुदायिक विकास खंड, 75 नगर पंचायत, 351 तहसील, 17 नगर निगम और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचयात मौजूद हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख बांध

उत्तर प्रदेश में बांधों की संख्या की बात करें, तो यहां 90 से अधिक बांध मौजूद हैं। इनमें प्रमुख बांधों की बात करें, तो ये माताटीला बांध, रामगंगा बांध, रिहंद बांध, गोविंद वल्लभ पंत सागर बांध और धनरौल बांध है।

यूपी का सबसे ऊंचा बांध

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का सबसे ऊंचा बांध कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यह राम-गंगा बांध है, जो कि यूपी के मुरादाबाद जिले में स्थित बांध और राम-गंगा नदी पर बना हुआ है।

कितना ऊंचा है बांध

अब हम यह जान लेते हैं कि आखिर यह बांध कितना ऊंचा है, तो आपको बता दें कि यह बांध 128 मीटर यानि कि 420 फीट ऊंचा है। यह बांध 1961 में बनना शुरू हुआ था और इसका काम 1974 में जाकर पूरा हुआ। इसकी अधिकतम निर्वहन क्षमता 8467 घन मीटर प्रति सेकेंड है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News