This is an archived article last updated on Jan 17, 2025. The information may be outdated.

टूटा 418 का रिकॉर्ड, अब यह है भारत का नया सर्वोच्च वनडे स्कोर, देखें 5 टॉप टोटल

Last Updated: Jan 17, 2025, 07:57 IST

India’s Highest Team Total: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 435/5 का स्कोर बनाकर वनडे में भारत का नया सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया, जिसने पुरुष टीम का 418/5 (2011, वेस्टइंडीज के खिलाफ) का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस धमाकेदार पारी के साथ भारतीय क्रिकेट ने नया इतिहास रच दिया. आइए देखें भारत के 5 सबसे बड़े वनडे स्कोर.

महिला क्रिकेट की बात करें तो भारतीय महिला टीम अब 400+ स्कोर बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है.
महिला क्रिकेट की बात करें तो भारतीय महिला टीम अब 400+ स्कोर बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है.

Indias Highest Team Total In ODIs: भारतीय महिला टीम ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में अपना सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया. भारतीय महिला टीम ने पहली बार 400 रन का आंकड़ा पार करते हुए 435/5 का विशाल स्कोर बनाया. यह पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए भारत का अब तक का सर्वोच्च ODI स्कोर है. इससे पहले, पुरुष टीम का रिकॉर्ड 418/5 (वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011, इंदौर) था. 

आयरलैंड-W के खिलाफ राजकोट में खेले गए मैच के दौरान भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महज 70 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जो महिला वनडे में भारत के लिए सबसे तेज शतक बन गया. भारतीय महिला टीम ने इतिहास में पहली बार 400 का आकड़ा पार किया है, इससे पहले वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का बेस्ट स्कोर 370 रन था.   

यह भी देखें:

8th Pay Commission: 18 हजार की जगह कितनी होगी मिनिमम बेसिक सैलरी और कितनी बढ़ेगी पेंशन? जानें

ICC ODI World Cup में अब तक का सबसे कम टीम स्कोर कौन से है? जानें

ICC ODI World Cup इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन है?

भारतीय महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे:  

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे में इतिहास रचते हुए 435/5 का स्कोर बनाया, जो भारत का किसी भी ODI में सर्वोच्च स्कोर है. इस रिकॉर्ड ने पुरुष टीम का 418/5 (2011, वेस्टइंडीज के खिलाफ) का रिकॉर्ड तोड़ दिया. महिला टीम की इस उपलब्धि ने न केवल इतिहास बदला, बल्कि भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. 

महिला ODI में 400+ स्कोर: 

महिला क्रिकेट की बात करें तो भारतीय महिला टीम अब 400+ स्कोर बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है. 

स्कोर

टीम

बनाम 

स्थान, वर्ष

491/4

न्यूजीलैंड महिला

आयरलैंड महिला

डबलिन, 2018

455/5

न्यूजीलैंड महिला

पाकिस्तान महिला

क्राइस्टचर्च, 1997

440/3

न्यूजीलैंड महिला

आयरलैंड महिला

डबलिन, 2018

435/5

भारत महिला

आयरलैंड महिला

राजकोट, 2025

418

न्यूजीलैंड महिला

आयरलैंड महिला

डबलिन, 2018

412/3

ऑस्ट्रेलिया महिला

डेनमार्क महिला

मुंबई, 1997

भारतीय महिला टीम के 6 सर्वोच्च स्कोर:

भारतीय महिला टीम ने इतिहास में पहली बार 400 का आकड़ा पार किया है, इससे पहले वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का बेस्ट स्कोर 370 रन था.  

स्कोर

बनाम 

स्थान

वर्ष

435/5

आयरलैंड

राजकोट

2025

370/5

आयरलैंड

राजकोट

2025

358/2

आयरलैंड

पोटचेफस्ट्रूम

2017

358/5

वेस्टइंडीज

सेंट जॉर्जेस

2024

333/5

इंग्लैंड

कानपुर

2022

325/3

दक्षिण अफ्रीका

केपटाउन

2024

भारतीय पुरुष टीम का सर्वाधिक स्कोर (ODI):

एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) में भारत का सर्वोच्च टीम स्कोर (पुरुष) 418 रन है, जो 8 दिसंबर 2014 को इंदौर, भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल किया गया था.  

स्कोर

बनाम 

स्थान

वर्ष

418/5

वेस्टइंडीज

इंदौर

2011

414/7

श्रीलंका

राजकोट

2009

413/5

बरमूडा

पोर्ट ऑफ स्पेन

2007

410/4

नीदरलैंड

बेंगलुरु

2023

409/8

बांग्लादेश

चटगांव

2022

404/5

श्रीलंका

ईडन गार्डन्स

2014

401/3

दक्षिण अफ्रीका

ग्वालियर

2010

यह भी देखें:

भारत के किस शहर में लगता है सर्वाधिक ट्रैफिक जाम? देखें टॉप 10 लिस्ट

Surya Grahan 2025: साल के पहले सूर्यग्रहण का नोट कर लें दिन और टाइम, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jan 17, 2025, 07:57 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News