This is an archived article last updated on Jan 16, 2025. The information may be outdated.

भारत के किस शहर में लगता है सर्वाधिक ट्रैफिक जाम? देखें टॉप 10 लिस्ट

Last Updated: Jan 16, 2025, 08:45 IST

TomTom Traffic Index Report: टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2024 के अनुसार, भारत में ट्रैफिक जाम की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इस रिपोर्ट में उन शहरों की सूची दी गई है, जहां लोग यात्रा के दौरान सबसे अधिक समय गंवाते हैं. यहां हम भारत के टॉप 10 सबसे ट्रैफिक प्रभावित शहरों की स्थिति के बारें में बताने जा रहे है.

आइए जानते हैं भारत के उन 10 शहरों के बारे में, जहां यात्रा के दौरान सर्वाधिक ट्रैफिक जाम लगता है.
आइए जानते हैं भारत के उन 10 शहरों के बारे में, जहां यात्रा के दौरान सर्वाधिक ट्रैफिक जाम लगता है.

TomTom Traffic Index Report: लोकेशन टेक्नोलॉजी में अग्रणी, टॉमटॉम ने हाल ही टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2024 जारी की है, इसके तहत भारत सहित दुनिया के कई शहरों के ट्रैफिक कंजेशन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है. बता दें कि भारत के प्रमुख शहरों में ट्रैफिक की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. इस रिपोर्ट में औसत यात्रा समय और कंजेशन स्तर के आधार पर शहरों को रैंक किया गया है. आइए जानते हैं भारत के उन 10 शहरों के बारे में, जहां यात्रा के दौरान सर्वाधिक ट्रैफिक जाम लगता है.

यह भी देखें:

PM Kisan 19th Installment Date: कब आयेगी 19वीं क़िस्त, यदि क़िस्त रुक गयी तो क्या करें? जानें यहां

Surya Grahan 2025: साल के पहले सूर्यग्रहण का नोट कर लें दिन और टाइम, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

भारत का सबसे अधिक ट्रैफिक वाला शहर: 

टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स के अनुसार भारत का कोलकाता शहर देश का सबसे अधिक ट्रैफिक वाला शहर है. कोलकाता में औसत यात्रा समय (10 किमी): 34 मिनट 33 सेकंड है देश में सर्वाधिक है. इसके बाद दक्षिण भारतीय शहर बेंगलुरु है.

बेंगलुरु दूसरा सबसे बिजी शहर:

  • औसत यात्रा समय (10 किमी): 34 मिनट 10 सेकंड
  • कंजेशन स्तर: 38%
  • प्रति यात्री वार्षिक समय नुकसान: 117 घंटे
    भारत की टेक्नोलॉजी राजधानी बेंगलुरु का ट्रैफिक तेजी से खराब हो रहा है. बढ़ते वाहन स्वामित्व और अपर्याप्त सार्वजनिक परिवहन इस समस्या को और बढ़ा रहे हैं.

भारत के सबसे अधिक ट्रैफिक वाले शहर:

TomTom Traffic Index 2024: भारत में शहरीकरण और बढ़ती आबादी के कारण ट्रैफिक की समस्याएं गंभीर हो गई हैं. टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2024 ने भारत के 10 सबसे अधिक ट्रैफिक प्रभावित शहरों की सूची जारी की है जिसे आप देख सकते है-

शहर

औसत यात्रा समय (10 किमी)

कंजेशन स्तर (%)

प्रति यात्री वार्षिक समय नुकसान (घंटे)

कोलकाता

34 मिनट, 33 सेकंड

32%

110 घंटे

बेंगलुरु

34 मिनट, 10 सेकंड

38%

117 घंटे

पुणे

33 मिनट, 22 सेकंड

34%

108 घंटे

हैदराबाद

31 मिनट, 30 सेकंड

   

चेन्नई

30 मिनट, 20 सेकंड

   

मुंबई

29 मिनट, 26 सेकंड

   

अहमदाबाद

29 मिनट, 3 सेकंड

   

एर्नाकुलम

28 मिनट, 30 सेकंड

   

जयपुर

28 मिनट, 28 सेकंड

   

नई दिल्ली

23 मिनट, 24 सेकंड

   

ट्रैफिक एक बढ़ती समस्या: 

TomTom Traffic Index 2024: टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2024 के अनुसार, भारत के प्रमुख शहरों में ट्रैफिक की समस्या का समाधान सार्वजनिक परिवहन का विस्तार और इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार के माध्यम से ही किया जा सकता है. इस रिपोर्ट का उद्देश्य न केवल समस्याओं को उजागर करना है, बल्कि शहरी योजनाकारों और नीति निर्माताओं के लिए उपयोगी डेटा प्रदान करना है.

यह भी देखें:

Railways New Timetable: 1 जनवरी से बदल गया इन ट्रेनों का समय और नंबर, रेलवे ने जारी की लिस्ट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jan 16, 2025, 08:45 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News