क्यों खास है भारत का सबसे आखिरी छोर इंदिरा प्वाइंट, जानें

इंदिरा प्वाइंट भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में निकोबार जिले और ग्रेट निकोबार तहसील के अंतर्गत आता है। प्रशासनिक तौर पर इंदिरा प्वाइंट लक्ष्मीनगर पंचायत के अंतर्गत आता है। अपनी स्थापना के समय से ही इंदिरा प्वाइंट को पैग्मेलियन प्वाइंट के नाम से जाना जाता था, लेकिन जब पूर्व पीएम राजीव गांधी ने इस जगह का दौरा किया, तो उन्होंने इसका नाम इंदिरा प्वाइंट रखा।

Jul 3, 2023, 19:14 IST
इंदिरा प्वाइंट
इंदिरा प्वाइंट

इंदिरा प्वाइंट भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में निकोबार जिले और ग्रेट निकोबार तहसील के अंतर्गत आता है। प्रशासनिक तौर पर इंदिरा प्वाइंट लक्ष्मीनगर पंचायत के अंतर्गत आता है।

इंदिरा प्वाइंट को भारत के सबसे दक्षिणी बिंदु के स्थान के रूप में जाना जाता है। पर्यटन के लिहाज से यह प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। हर साल यहां बड़ी संख्या पर्यटक पहुंचते हैं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत के इस महत्वपूर्ण प्वाइंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।

-रामेश्वरम से अरिचलामनई तक 23 किलोमीटर की एक पट्टी है। लोगों का मानना ​​है कि यह पट्टी रामसेतु का हिस्सा है और तभी से यहां मौजूद है। अरिचलामनई समाप्त होते ही चारों ओर विशाल महासागर दिखाई देता है।

-इंदिरा प्वाइंट पर एक लाइटहाउस स्थित है, जो भारत के रास्ते मलेशिया और मलक्का जाने वाले समुद्री जहाजों को रोशनी/दिशा दिखाता है।

 

 

 -इंदिरा प्वाइंट से बंगाल की खाड़ी काफी शांत दिखती है, लेकिन मन्नार की खाड़ी में तेज हवाएं चलती हैं। इससे संबंधित एक कहावत है; जब भगवान श्रीराम श्रीलंका पहुंचने के लिए समुद्र का रास्ता खोज रहे थे, लेकिन समुद्र ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तब भगवान राम ने समुद्र को सूखाने के लिए अपना धनुष उठा लिया, लेकिन बाद में समुद्र ने अनुरोध स्वीकार कर लिया और शांत होकर भगवान राम को रास्ता दिया। तब से समुद्र का एक किनारा शांत है और इस किनारे पर राम सेतु स्थित है।

-इंदिरा प्वाइंट को पहले पाइग्मेलियन प्वाइंट और पार्सन्स पॉइंट के नाम से जाना जाता था। 19 फरवरी 1984 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस स्थान का दौरा किया। इस दौरान एक स्थानीय सांसद ने उनके नाम पर इस स्थान का नाम बदलने का सुझाव दिया। आधिकारिक नामकरण समारोह इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद 10 अक्टूबर 1985 को हुआ।

 -इंदिरा प्वाइंट से श्रीलंका का तलाईमन्नार द्वीप सिर्फ 20 किलोमीटर दूर है।

-धनुषकोडी भारतीय क्षेत्र का आखिरी भारतीय शहर है। धनुषकोडी से आगे कोई बस्ती नहीं है, केवल सड़क रामसेतु बिंदु तक जाती है।

-दिसंबर 2004 में सुनामी के कारण इस स्थान का भूगोल बदल गया। सुनामी ने इंदिरा प्वाइंट की ऊंचाई 4.25 मीटर कम कर दी थी।

-जनगणना-2011 के अनुसार, यहां केवल 4 परिवार रहते हैं। इन परिवारों की कुल जनसंख्या 27 है और साक्षरता दर 85% है।

-समुद्र तल से इंदिरा प्वाइंट की ऊंचाई 47 मीटर है।

-गैलाथिया राष्ट्रीय उद्यान एक राष्ट्रीय उद्यान है, जो कि भारत के केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित है।

-अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में केवल एक हवाई अड्डा है, जो कि पोर्ट ब्लेयर है।

तो ये थे लोकप्रिय इंदिरा प्वाइंट के बारे में कुछ रोचक तथ्य। क्या आपको भारत के सबसे बड़े म्यूजियम के बारे में पता है। यदि नहीं, तो आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा संग्रहालय कौन-सा है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News