बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें
बिहार को पूर्व में मगध कहा जाता था, जिसकी राजधानी पाटलिपुत्र हुआ करती थी। हालांकि, वर्तमान में यह पटना नाम से जानी जाती है। इसके साथ ही बिहार में कुल 38 जिले हैं, जिसमें पश्चिमी चंपराण जिला सबसे बड़ा जिला है।
बिहार राज्य अपनी सांस्कृतिक विरासत, समद्ध इतिहास और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य कई धार्मिक नगरियों का गढ़ भी है, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु मन में आस्था लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही यहां बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी आकर्षित होते हैं।
बिहार राज्य को पूर्व में मगध के नाम से जाना जाता था, जिसकी गिनती एक शक्तिशाली साम्राज्य के तौर पर होती थी। वहीं, पूर्व में इसकी राजधानी पाटलिपुत्र हुआ करती थी, जिसे वर्तमान में पटना के नाम से जाना जाता है। देश के अलग-अलग भागों से आपको बिहार राज्यों से जुड़े लोग देखने को मिल जाएंगे, जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत रहकर देश के आर्थिक विकास में सहयोग कर रहे हैं।
इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है Scotland of India, जानें
बिहार में कुल कितने जिले हैं
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि बिहार में कुल कितने जिले हैं। आपको बता दें कि बिहार में कुल 38 जिले हैं।
बिहार में कुल कितने ब्लॉक और गांव हैं
बिहार क्षेत्रफल के मामले में भारत का 12वां सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही जनसंख्या के मामले में यह तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। बिहार एक ग्रामीण बाहुल्य राज्य है, जिसकी अधिकांश आबादी गांव में ही रहती है। राज्य की कुल 11.3 फीसदी आबादी शहरों में रहती है। बिहार में कुल 9 प्रमंडल हैं और 101 अनुमंडल हैं। इसके साथ ही यहां 534 ब्लॉक, 45130 गांव हैं। वहीं, यहां 8471 पंचायत है।

बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है
अब सवाल है कि बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है। दरअसल, सबसे बड़े जिले को दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है। यदि क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़े जिले की बात करें, तो वह पश्चिमी चंपारण जिला है। इसका कुल क्षेत्रफल 5228 वर्ग किलोमीटर है। साल 2011 की जनसंख्या के अनुसार, यहां की जनसंख्या 39,35,042 है।
वहीं, यदि जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़े जिले की बात करें, तो वह पटना है। साल 2011 की जनसंख्या के मुताबिक, यहां की जनसंख्या 58,38,465 दर्ज की गई थी। ऐसे में इस हिसाब से बिहार का यह जिला सबसे बड़ा जिला है।
क्या होता है चंपारण का अर्थ
बिहार में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़े जिले चंपारण के अर्थ की बात करें, तो यह चंपा और अरण्य से मिलकर बना है। इसका हिंदी में अर्थ चम्पा के फूलों से ढका हुआ वन होता है।
पढ़ेंः भारत में चावल की इन 10 किस्मों के बारे में कम जानते हैं लोग, देखें लिस्ट
पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.