This is an archived article last updated on Jul 18, 2025. The information may be outdated.

भारत का सबसे बड़ा अंडा उत्पादक राज्य कौन-सा है, यहां जानें

Last Updated: Jul 18, 2025, 11:30 IST

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है। साथ ही, अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग उत्पादों का उत्पादन होता है। इस कड़ी में अंडा एक ऐसा खाद्य उत्पाद है, जिसकी भारत में अधिक मांग और खपत रहती है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे बड़ा अंडा उत्पादक राज्य कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत का सबसे बड़ा अंडा उत्पादक राज्य
भारत का सबसे बड़ा अंडा उत्पादक राज्य

भारत में यदि सुबह के नाश्ते की बात हो, तो कुछ लोगों का दिन अंडे के साथ शुरू होता है। भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है। साथ ही, अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग उत्पादों का उत्पादन होता है।

इस कड़ी में अंडा एक ऐसा खाद्य उत्पाद है, जिसकी भारत में अधिक मांग और खपत रहती है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे बड़ा अंडा उत्पादक राज्य कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

अंडा उत्पादन में भारत का क्या स्थान

दुनियाभर में अंडा उत्पादन होता है। इसकी खपत भी अधिक है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन(FAO) की रिपोर्ट पर गौर करें, तो भारत पूरी दुनिया में अंडा उत्पादन के मामले में दूसरे पायदान पर आता है। 

कौन-सा राज्य है सबसे बड़ा अंडा उत्पादक राज्य

एफएओ की 2023-24 की रिपोर्ट पर गौर करें, तो आंध्र प्रदेश राज्य अंडों का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। यहां बड़ी संख्या में अंडों का उत्पादन व खपत, दोनों ही होते हैं। 

राज्य में कितना होता है अंडों का उत्पादन 

अब सवाल है कि राज्य में अंडों का कितना उत्पादन होता है, तो आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश राज्य में कुल 17.85 फीसदी अंडों का उत्पादन होता है। यहां आपको बड़े-बड़े पॉलट्री फॉर्म देखने को मिल जाएंगे। यहां उत्पादित होने वाले अंडों को देश के विभिन्न राज्यों में भेजा जाता है।

दूसरे स्थान पर आता है यह राज्य 

अंडा उत्पादन में देशभर में दूसरे स्थान पर तमिलनाडू आता है। यहां कुल 15.6 फीसदी अंडों का उत्पादन होता है। हालांकि, यह राज्य पूर्व में पहले पायदान पर आता था, लेकिन ताजा रिपोर्ट में आंध्र प्रदेश राज्य ने पहले पायदान पर जगह बनाई है। 

भारत में कहां-कहां होता है अंडों का उत्पादन

भारत में अंडा उत्पादन की बात करें, तो यह प्रमुख रूप से दक्षिण भारत में होता है। यहां मुख्यतः तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडू और कर्नाटक में अंडा उत्पादन होता है। ये सभी राज्य मिलकर करीब 60 फीसदी अंडा उत्पादन करते हैं। इसके अतिरिक्त, पश्चिम बंगाल में भी प्रमुख रूप से अंडा उत्पादन होता है। यहां से देश के विभिन्न राज्यों में अंडों की आपूर्ति की जाती है। 

दुनिया में कहां होता है अंडे का सबसे अधिक उत्पादन

दुनिया में अंडे का सबसे अधिक उत्पादन चीन में होता है। यहां पूरी दुनिया का करीब 40 फीसदी अंडा उत्पादन है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

पढ़ेंःभारत के इकलौते नवाब, जिन्होंने अपने महल तक चलवाई ट्रेन, खुद का था प्राइवेट रेलवे स्टेशन

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 17, 2025, 17:42 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News