भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषता है, जहां विभिन्न प्रकार की वनस्पति से लेकर वन्यजीव भी मौजूद हैं। हाल ही में भारत में तेंदुओं की संख्या की गणना की गई है और अलग-अलग राज्यों में तेंदुओं की संख्या दर्ज की गई है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य को हम तेंदुए के राज्य के रूप में भी जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत का सबसे छोटा गांव कौन-सा है, जानें
भारत में कितनी है तेंदुओं की संख्या
हाल ही में पर्यवारण मंत्रालय द्वारा भारत में तेंदुओं की संख्या को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2018 में भारत में तेंदुओं की संख्या 12,852 थी, जो कि 2022 में 8 फीसदी बढ़कर 13,874 हो गई है।
किस राज्य को कहा जाता है तेंदुओं का राज्य
भारत में सबसे अधिक तेंदुए मध्य प्रदेश राज्य में पाए जाते हैं। इस वजह से इस राज्य को हम तेंदुए के राज्य के रूप में भी जानते हैं।
राज्य में कितनी है तेंदुओं की संख्या
मध्य प्रदेश में कुल तेंदुओं की संख्या की बात करें, तो वर्तमान में यहां 3907 तेंदुए दर्ज किए गए हैं। इससे पहले साल 2018 में यहां 3421 तेंदुए दर्ज किए गए थे।
दूसरा सर्वाधिक तेंदुओं वाला राज्य
भारत में दूसरा सर्वाधिक तेंदुए वाला राज्य महाराष्ट्र है। यहां वर्तमान में 1985 तेंदुए दर्ज किए गए हैं, जबकि 2018 में यहां कुल तेंदुओं की संख्या 1690 थी।
भारत का तीसरा सर्वाधिक तेंदुओं वाला राज्य
भारत के तीसरा सर्वाधिक तेंदुए वाले राज्य की बात करें, तो यह कर्नाटक है। यहां वर्तमान में 1879 तेंदुए दर्ज किए गए हैं, जबकि 2018 में यहां तेंदुओं की संख्या 1783 दर्ज की गई थी।
भारत का चौथा सर्वाधिक तेंदुओं वाला राज्य
भारत का चौथा सर्वाधिक तेंदुओं वाला राज्य तमिलनाडू है। यहां वर्तमान में 1070 तेंदुए दर्ज किए गए हैं, जबकि साल 2018 में यहां 868 तेंदुए दर्ज किए गए थे।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह भारत में बाघों वाले राज्य के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation