स्वीडिश थिंक टैंक, स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने हाल ही में दुनियाभर में परमाणु हथियारों की स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के अनुसार भारत सहित दुनिया के कई परमाणु संपन्न देशों ने अपने परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया में नौ परमाणु संपन्न देश है जिसमें यूएस, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इज़राइल शामिल है. वहीं देखें तो परमाणु हथियारों के केंद्र में यूएस और रूस है जिनके पास दुनिया के कुल 12,121 परमाणु हथियारों में से लगभग 90% न्यूक्लियर वॉरहेड है.
जैसा की सबको ज्ञात है कि परमाणु बम दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों में से एक है, इस आर्टिकल में हम भारत और पड़ोसी देश पाकिस्तान सहित दुनिया के सभी परमाणु संपन्न देशों की परमाणु हथियारों की स्थिति के बारें में जानेंगे. रिपोर्ट के अनुसार, भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया सभी बैलिस्टिक मिसाइलों पर कई हथियार तैनात करने की क्षमता का प्रयास कर रहे हैं, जो रूस, फ्रांस, ब्रिटेन, अमेरिका और हाल ही में चीन के पास पहले से ही है.
SIPRI रिपोर्ट 2025 हाई लाइट्स:
- SIPRI रिपोर्ट 2025 के अनुसार, सभी परमाणु संपन्न देश परमाणु हथियारों के आधुनिकीकरण में लगे हुए है. साथ ही सशस्त्र या परमाणु-सक्षम हथियार प्रणालियों को अपडेट करने में लगे है.
- रिपोर्ट की मानें तो कुल अनुमानित 12121 परमाणु हथियारों में से लगभग 9585 संभावित उपयोग के लिए सैन्य भंडार में है जबकि 3904 हथियार मिसाइलों और विमानों के साथ तैनात किए गए थे, जो साल 2023 की तुलना में 60 अधिक है.
- परमाणु हथियारों के सबसे बड़े खिलाड़ी रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के पास अपने सैन्य भंडार के अलावा, 1200 से अधिक हथियार हैं जो पहले सैन्य सेवा से हटा दिए गए है और उन्हें धीरे-धीरे नष्ट किया जा रहा है.
- SIPRI ने बताया कि चीन के परमाणु हथियारों की संख्या जनवरी 2023 में 410 हथियार से बढ़कर जनवरी 2024 में 500 हो गया, जिसमें और वृद्धि की उम्मीद की गयी है.
- एशियाई परमाणु शक्तियों की बात करें तो भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया बैलिस्टिक मिसाइलों पर कई हथियार तैनात करने की क्षमता पर काम कर रहे हैं. वहीं चीन इस तकनीक को पहले ही विकसित कर चुका है.
भारत के पास कितने परमाणु हथियार:
SIPRI की रिपोर्ट की मानें तो जनवरी 2025 तक भारत के पास 172 परमाणु हथियार (Nuclear warheads) है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में साल 2023 में अपने परमाणु हथियारों मामूली बढ़ोतरी की है. वहीं पाकिस्तान की बात करें तो पाक के पास कुल 170 न्यूक्लियर वॉरहेड है जो भारत से दो कम है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान ने साल 2023 में कुछ नए प्रकार के न्यूक्लियर हथियारों की तकनीक को बनाना जारी रखा है.
किस देश के पास कितने परमाणु हथियार:
यहां हम सीपरी की रिपोर्ट पर आधारित डेटा प्रस्तुत कर रहे है, जहां आप सभी परमाणु संपन्न देशों की वर्तमान परमाणु ताकत को देख सकते है. जिसमें भंडारित और तैनात किये गए परमाणु हथियार के साथ-साथ साल 2024 से तुलना का भी उल्लेख किया गया है.
परमाणु संपन्न देशों के परमाणु हथियारों की स्थिति | ||||
देश | कुल परमाणु हथियार- 2025 | तैनात हथियार-2025 | भंडारित हथियार- 2025 | कुल परमाणु हथियार- 2024 |
यूएसए | 5044 | 1 770 | 1 938 | 5 244 |
रूस | 5580 | 1 710 | 2 670 | 5 889 |
ब्रिटेन | 225 | 120 | 105 | 225 |
फ्रांस | 290 | 280 | 10 | 290 |
चीन | 500 | 24 | 476 | 410 |
भारत | 172 | - | 172 | 164 |
पाकिस्तान | 170 | - | 170 | 170 |
उत्तर कोरिया | 50 | - | 50 | 30 |
इजराइल | 90 | - | 90 | 90 |
सीपरी ने दिया परमाणु हथियार पर रिपोर्ट:
साल 1966 में स्थापित, स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) स्वीडन में स्थित एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है, जो संघर्ष, शस्त्र नियंत्रण, और निरस्त्रीकरण के क्षेत्रों में अनुसंधान करती है. सीपरी हर साल अपनी वार्षिक रिपोर्ट्स पेश करती है जो जो दुनिया भर में सैन्य खर्च, हथियारों के व्यापार, और परमाणु हथियारों की स्थिति के आकड़ें शामिल होते है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation