संघ लोक सेवा आयोग की स्थापना 1 अक्टूबर, 1926 को पहली बार भारत में हुई थी. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारत में केंद्रीय भर्ती एजेंसी है. यह एक स्वतंत्र संवैधानिक निकाय है. संविधान के भाग XIV में अनुच्छेद 315 से 323 में UPSC की संरचना के संबंध में विस्तृत प्रावधान हैं. UPSC में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है.
UPSC के सदस्यों और अध्यक्ष का कार्यकाल 6 साल या 65 वर्ष की उम्र तक होता है. भारतीय संविधान में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि इसमें कितने सदस्य होंगे और उनकी क्या योग्यता होनी चाहिए. यह सब निर्धारित करने का कार्य राष्ट्रपति के ऊपर छोड़ दिया गया है. सामान्यतः UPSC में अध्यक्ष को मिलाकर 9 या 11 सदस्य होते हैं.
UPSC की स्थापना से लेकर अब तक कुल 28 अध्यक्ष रह चुके हैं. सर रॉस बार्कर UPSC के पहले अध्यक्ष थे, जिन्होंने अक्टूबर 1926 में पद ग्रहण किया था और अगस्त,1932 तक पद पर रहे थे.
(श्री रॉस बार्कर)
UPSC के सभी अध्यक्षों की सूची निम्नानुसार है;
चेयरमैन का नाम | कब से | कब तक |
1. श्री रॉस बार्कर | अक्टूबर, 1926 | अगस्त, 1932 |
2. सर डेविड पेट्री | 1932 | 1936 |
3. सर येरी गॉर्डन | 1937 | 1942 |
4. सर एफ. डब्ल्यू रॉबर्टसन | 1942 | 1947 |
5. श्री H.K. कृपलानी | अप्रैल 1,1947 | जनवरी 13,1949 |
6. श्री R.N. बनर्जी | जनवरी 14,1949 | मई 9, 1955 |
7. श्री N. गोविंदराजन | मई 9, 1955 | दिसंबर 9, 1955 |
8. श्री V.S. हेजमादी | दिसंबर 9, 1955 | दिसंबर 9, 1961 |
9. श्री B.N. झा | दिसंबर 11, 1961 | फरवरी 2, 1967 |
10. श्री K.R. दामले | अप्रैल 18,1967 | मार्च 2, 1971 |
11. श्री R.C.S.सरकार | मई 1, 1971 | फरवरी 1,1973 |
12. डॉ. A.R. किडवाई | फ़रवरी 5, 1973 | फरवरी 4, 1979 |
13. डॉ. M.L. शहारे | फरवरी 16, 1979 | फरवरी 16, 1985 |
14. श्री H.K.L. कपूर | फरवरी 08, 1985 | मार्च 5, 1990 |
15. श्री J.P. गुप्ता | मार्च 5,1990 | जून 2, 1992 |
16. श्रीमती R.M. बैथ्यु | सितंबर 23, 1992 | अगस्त 23, 1996 |
17. श्री S.J.S. चटवाल | अगस्त 23, 1996 | सितंबर 30, 1996 |
18. श्री J.M. कुरेशी | सितंबर 30, 1996 | दिसंबर 11, 1998 |
19. लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सुरिंदर नाथ | दिसंबर 11, 1998 | जून 25, 2002 |
20. श्री P.C. होता | जून 25, 2002 | सितंबर 8, 2003 |
21. श्री माता प्रसाद | सितंबर 8, 2003 | जनवरी 4, 2005 |
22. श्री S.R. हाशिम | जनवरी, 2005 | अप्रैल, 2006 |
23. श्री D.P. अग्रवाल | अगस्त, 2008 | अगस्त, 2014 |
24. श्रीमती रजनी राजदान | अगस्त, 2014 | नवंबर, 2014 |
25. श्री दीपक गुप्ता | नवंबर, 2014 | सितंबर, 2016 |
26. अल्का सिरोही | सितंबर 21, 2016 | जनवरी 3, 2017 |
27. श्री डेविड आर. सिमिलिह | जनवरी 4, 2017 | जनवरी 21, 2018 |
28. श्री विनय मित्तल | जनवरी 22, 2018 | जून 19, 2018 |
वर्तमान में UPSC के 28वें अध्यक्ष श्री विनय मित्तल हैं. श्री मित्तल जून 19, 2018 तक इस पद पर रहेंगे.
ऊपर की लिस्ट के आधार पर यह कहा जा सकता है कि सन 1926 में UPSC की स्थापना से लेकर 1947 तक 4 अंग्रेजों ने UPSC के अध्यक्ष का पद संभाला है. इसके बाद श्री H.K.कृपलानी ने अप्रैल 1,1947 को पहले भारतीय के रूप में UPSC के अध्यक्ष का पद संभाला था.
यह लेख UPSC के साक्षात्कार में पूछे जाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. इसलिए सभी नामों को ध्यान से याद करने की जरुरत है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation