बिहार की सबसे लंबी नदी कौन-सी है, जानें

भारत में नदियों को मां का दर्जा दिया गया है। यही वजह है कि भारत के विभिन्न राज्यों में घाटों के किनारे नदियों की विशेष पूजा की जाती है। इस कड़ी में प्रमुख हिंदी भाषी राज्य यानि कि बिहार में भी नदियों का विशेष महत्व है। आपने बिहार की अलग-अलग नदियों के बारे में पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि बिहार की सबसे लंबी नदी कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Dec 8, 2023, 13:33 IST
बिहार की सबसे लंबी नदी
बिहार की सबसे लंबी नदी

भारत में नदियों का विशेष महत्व है। यहां नदियों को मां का दर्जा दिया गया है और इस वजह से आपको नदियों के किनारे घाटों पर सुबह-शाम की आरती भी देखने को मिल जाएगी। भारत के अलग-अलग राज्यों में नदियों को लेकर लोगों में विशेष आस्था है।

इस कड़ी में प्रमुख हिंदी भाषी राज्य यानि कि बिहार में भी नदियों का विशेष महत्व है। अपने बिहार की अलग-अलग नदियों के बारे में पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि बिहार की सबसे लंबी नदी कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः बिहार का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, जानें



नदियों का होता है अपना पारिस्थितिकी तंत्र 

नदियों का अपना पारिस्थितिकी तंत्र होता है, जिसमें नदियों के अंदर रहने वाले जीव जंतु इसके ऊपर निर्भर होते हैं। वहीं, नदियों के आसपास अपनी एक जैव विविधता भी होती है, जिसके तहत इसके आसपास मौजूद वनस्पति व अन्य पेड़ पौधे और जीव जंतुओं का अपना आश्रय होता है।

इसके साथ ही नदी पीने के पानी से लेकर सिंचाई के लिए प्रमुख साधन है। ऐसे में नदियों का विशेष महत्व है। साथ ही साथ नदियों को लेकर लोगों में विशेष आस्था भी है। यही वजह है कि हर साल भारत में अलग-अलग राज्यों में नदी किनारे बड़े-बड़े मेलों का आयोजन किया जाता है, जहां आस्था की डुबकी लगाते हुए श्रद्धालुओं को देखा जा सकता है। 

 

बिहार में कुल कितनी नदियां हैं

बिहार में यदि कुल नदियों की बात करें, तो यहां 12 से अधिक नदियों का प्रभाव होता है। ऐसे में बिहार एक जल समृद्ध राज्य भी है। 

 

बिहार की सबसे लंबी नदी कौन-सी है

अब सवाल है कि बिहार की सबसे लंबी नदी कौन-सी है। आपको बता दें कि बिहार की सबसे लंबी नदी गंगा है, जो राज्य में विशेष स्थान रखती है। 

 

बिहार में कहां से प्रवेश करती है नदी

गंगा नदी का उद्गम उत्तराखंड में केदारनाथ चोटी के उत्तर में मौजूद गंगोत्री ग्लेशियर से होता है, जिसे हम गोमुख के नाम से जानते हैं। इसके बाद यह अपना सफर तय करते हुए पहली बार हरिद्वार के मैदानी भागों में उतरती है और इसके बाद उत्तर प्रदेश में एक लंबी यात्रा करने के बाद बिहार के चौसा के निकट मैदानी भाग में प्रवेश करती है। इस नदी की कुल लंबाई की बात करें, तो यह 2525 किलोमीटर है, जिसमें से बिहार में इसकी कुल लंबाई 455 किलोमीटर है। 

 

बिहार के किन जिलों में होता है नदी का प्रवाह

बिहार की सबसे लंबी नदी कहे जाने वाली गंगा नदी बिहार के अलग-अलग जिलों में प्रवाहित होती है। इसमें प्रमुख जिलों की बात करें, तो भोजपुर, पटना, बक्सर, समस्तीपुर, वैशाली, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर और कटिहार आदि जिले हैं।

 

पढ़ेंः बिहार का सबसे लंबा पुल कौन-सा है, जानें

पढ़ेंः बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News