This is an archived article last updated on Mar 22, 2024. The information may be outdated.

बिहार का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, जानें

Last Updated: Mar 22, 2024, 12:42 IST

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 4 हजार से भी अधिक शहर मौजूद हैं। बिहार के सबसे छोटे जिले की बात करें, तो वह शिवहर और शेखपुरा है। ये दोनों जिले सबसे छोटे क्यों हैं, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

बिहार का सबसे छोटा जिला
बिहार का सबसे छोटा जिला

भारत विविधताओं का देश कहा जाता है, जिसका प्राचीन और गौरवशाली इतिहास का यहां की सांस्कृतिक विरासतों और अनूठी परंपराओं के साथ मिश्रण देखने को मिल जाएगा। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 4 हजार से भी अधिक शहर मौजूद हैं।

वहीं, भारत के प्राचीन राज्यों की बात करें, तो इसमें बिहार राज्य का भी नाम आता है, जिसे पुराने समय में मगध साम्राज्य के नाम से जाना जाता था और इसकी राजधानी पाटलिपुत्र हुआ करती थी। वर्तमान में पाटलिपुत्र को हम पटना के नाम से जानते हैं। बिहार राज्य का गठन 22 मार्च, 1912 को हुआ था, जिसके बाद 1956 में इसका पुनर्गठन हुआ। आपने बिहार के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि बिहार का सबसे छोटा जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें



बिहार कितने राज्यों के साथ सीमा साझा करता है

बिहार भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित राज्य है। यह राज्य कुल तीन राज्यों और एक देश के साथ अपनी सीमा साझा करता है। बिहार से सीमा साझा करने वाले राज्य उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल है। वहीं, यह नेपाल के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है। 

 

बिहार में कुल कितने जिले हैं

बिहार के सबसे पूर्वी जिले की बात करें, तो वह किशनगंज है। वहीं, सबसे पश्चिमी जिला कैमूर है, जहां पहुंचने पर सुंदर पहाड़ियां देखने को मिल जाएंगी।  बिहार के सबसे उत्तरी जिले की बात करें, तो वह पश्चिमी चंपारण जिला है।। वहीं, सबसे दक्षिणी जिला गया है। अब बात करें, तो बिहार में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि बिहार में कुल 38 जिले हैं। 


बिहार का सबसे छोटा जिला कौन-सा है

बिहार के सबसे छोटे जिले के बात करें, तो वह शिवहर औ शेखपुरा जिला है। अब आप सोच रहे होंगे कि दो जिले सबसे छोटे कैसे हो सकते हैं। दरअसल, यहां पर जिलों को उनके क्षेत्रफल और जनसंख्या के हिसाब से वर्गीकृत किया गया है। 

 

क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटा जिला

बिहार में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटे जिले की बात करें, तो वह शिवहर जिला है। इसका कुल क्षेत्रफल 443 वर्ग किलोमीटर है। इस जिले की कुल साक्षरता दर 53.78 फीसदी है। वहीं, साल 2011 में यहां की जनसंख्या 656,916 दर्ज की गई थी। 

 

जनसंख्या के हिसाब से सबसे छोटा जिला

बिहार में जनसंख्या के हिसाब से सबसे छोटे जिले की बात करें, तो वह शेखपुरा जिला है। साल 2011 में यहा की जनसंख्या 634,927 दर्ज की गई थी। यहां की साक्षरता दर 63.67 फीसदी है। आपको बता दें कि 31 जुलाई 1994 में इस जिले को मुंगेर जिले से अलग कर दिया गया था, जिसके बाद यह एक नया जिला बना था। 

 

पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें

पढ़ेंः विश्व की महासागरीय धाराओं की सूची

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 29, 2023, 12:08 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News