This is an archived article last updated on Aug 23, 2024. The information may be outdated.

Maharashtra Bandh 2024, 24 August: शनिवार को क्यों बंद है महाराष्ट्र, किन सुविधाओं पर पड़ेगा असर, यहां जानें

Last Updated: Aug 23, 2024, 13:37 IST

Maharashtra Bandh 2024: हाल ही में भारत बंद की घटना के बाद अब इसका असर राज्यों पर दिखने लगा है। हालांकि, यहां वजह कुछ और है। महाराष्ट्र राज्य को शनिवार को बंद रखन के आह्वान किया गया है। हालांकि, इसके पीछे की क्या वजह है, जो पूरे महाराष्ट्र को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

महाराष्ट्र बंद पर क्या बंद और क्या खुला
महाराष्ट्र बंद पर क्या बंद और क्या खुला

24 August, Maharashtra Bandh 2024: हाल ही में भारत बंद की घटना देखी गई थी, जिसके तहत देश के अलग-अलग भागों में इसका प्रभाव पड़ा था। कुछ जगहों पर धरना-प्रदर्शन के साथ-साथ लाठीचार्ज की घटनाएं भी देखी गई थीं।

भारत बंद की घटना के बाद अब इसका असर राज्यों पर भी दिखने लगा है। हालांकि, यहां वजह बदल गई है। इस कड़ी में महाराष्ट्र राज्य को शनिवार को बंद रखन के आह्वान किया गया है। हालांकि, इसके पीछे की क्या वजह है, जो पूरे महाराष्ट्र को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

Maharashtra Bandh 2024 on 24 August: किसने किया है महाराष्ट्र बंद का आह्वान

महाराष्ट्र बंद करने का आह्वान विपक्षी महाविकास अघाड़ी की ओर से लिया गया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वेडेट्टीवार की ओर से कहा गया है कि शनिवार को होने वाले महाराष्ट्र बंद में सभी विपक्षी पार्टियां हिस्सा लेंगी। 

Maharashtra Bandh 24 August 2024: क्यों रहेगा महाराष्ट्र बंद ?

अब सवाल यहां यह है कि क्या महाराष्ट्र बंद का आह्वान भारत के बंद के संबंध में है ? तो, आपको बता दें कि महाराष्ट्र बंद का कारण अलग है। दरअसल, राज्य के पुणे जिले में स्थित बदलापुर में दो स्कूली बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न के खिलाफ राज्य में कड़ा विरोध देखा जा रहा है।

स्थानीय स्तर पर यहां लोगों में अधिक रोष है। इस वजह से विपक्ष की ओर से महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया गया है, जिसका प्रमुख उद्देश्य महिला सुरक्षा को बताया गया है। 

Maharashtra Bandh News Hindi 2024: क्या है बदलापुर मामला

महाराष्ट्र में बदलापुर में एक स्कूल में दो स्कूली बच्चियों के साथ सफाई कर्मचारी द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस द्वारा उत्पीड़न मामले में स्कूल अटेंडेंट को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, 22 अगस्त को बांबे हाई कोर्ट की ओर से इस पर स्वतः संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच को  लेकर कहा गया है। 

Maharashtra Bandh What Open and Closed: क्या रहेगा बंद और क्या रहेगा खुला

महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस बंद के फैसले का विरोध किया गया है। ऐसे में सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की सरकारी सेवाओं को बंद करने का नोटिस जारी नहीं किया गया है। हालांकि, इस दिन सभी बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि, रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, रविवार, राष्ट्रीय अवकाश और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों का अवकाश रहता है। ऐसे में यह शनिवार इस सप्ताह का चौथा शनिवार है। 

पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 23, 2024, 13:36 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News