हरियाणा भारत का 20वां सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस आंकड़े के साथ यह भारत के करीब 1 फीसदी हिस्से को कवर करता है। कृषि के क्षेत्र में समृद्ध यह राज्य अपनी विरासत के लिए देश-दुनिया में विख्यात है। साथ ही, यह अपनी सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास के साथ-साथ अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है।
बीते वर्षों में पूरे भारत में साक्षरता का आंकड़ा बढ़ा है, जिसमें पुरुषों से लेकर महिलाओं के साक्षर ग्राफ में तेजी आई है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा में किस जिले में सबसे अधिक पढ़े-लिखे पुरुष हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
हरियाणा का परिचय
हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर, 1966 को हुआ था। यहां कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 22 जिले हैं, जो कि 6 मंडलों में आते हैं। इन मंडलों में हमें 73 उपमंडल देखन को मिलते हैं। वहीं, कुल तहसीलों की बात करें, तो इनकी संख्या 96 है। यहां कुल 10 नगर निगम, 10 लोकसभा सीटें, 5 राज्य सभा सीटें और 91 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से एक निर्वाचित सीट है।
हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
हरियाणा के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह सिरसा है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह फरीदाबाद है। आपको बता दें कि क्षेत्रफल के साथ-साथ यह जनसंख्या के हिसाब से भी यह सबसे छोटा जिला है।
हरियाणा के चार दिशाओं के चार जिले
हरियाणा के चार दिशाओं के चार जिलों की बात करें, तो सबसे पूर्वी जिला यमुनानगर है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला पंचकूला है, तो सबसे पश्चिमी जिला सिरसा है। वहीं, सबसे दक्षिणी जिला नूंह है।
हरियाणा में सर्वाधिक और न्यूनतम साक्षर वाला जिला
हरियाणा की कुल साक्षरता दर की बात करें, तो साल 2011 में यहां की साक्षरता दर 75.5 फीसदी दर्ज की गई थी। वहीं, सबसे अधिक साक्षर जिला गुरुग्राम है, तो सबसे कम साक्षर जिला नूंह है।
हरियाणा के इस जिले में हैं सबसे अधिक साक्षर पुरुष
अब सवाल है कि हरियाणा के किस जिले में सर्वाधिक साक्षर पुरुष हैं, तो आपको बता दें कि रेवाड़ी जिले में सबसे अधिक पढ़े-लिखे पुरुष हैं। यहां पुरुष साक्षरता दर की बात करें, तो यहां 91.44 फीसदी पुरुष पढ़े-लिखे हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation